PM Modi ने छत्तीसगढ़ में दोहराया माओवाद को उखाड़ने का संकल्प, कांग्रेस पर किए तीखे वार
PM Modi In Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने एक बार फिर प्रदेश से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने का वादा भी दोहराया। पीएम ने प्रदेश को कई विकास योजनाओं की सौगात दी और स्थानीय कलाकारों से भी मुलाकात की। इसके अलावा, उन्होंने हिंदी के मशहूर साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से फोन कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित किया और पुरानी कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ी भाषा में जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियान मन ल हाथ जोड़ के जय जोहर।' उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के आतंक से बाहर निकल रहा है और अब यहां लाल झंडे की जगह शान से तिरंगा लहरा रहा है।

PM Modi ने कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग संविधान की किताब लेकर दिखावा करते हैं। इन लोगों ने दशकों तक सामाजिक न्याय के नाम पर केवल घड़ियाली आंसू बहाए। इन लोगों ने मेरे बस्तर के भाई-बहनों और प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया। उन्होंने कहा कि आज हालात बदल चुके हैं। बस्तर जैसे इलाकों में अब डर नहीं बल्कि जश्न का माहौल है। बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों ने यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ अब आगे बढ़ने को तैयार है।
पीएम मोदी ने इस दौरान फिर दोहराया कि प्रदेश से माओवाद को पूरी तरह से खत्म कर देना है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'आप कल्पना कर सकते हैं कि जब नक्सलवाद जैसी चुनौती के बावजूद हमने 25 वर्षों में इतनी प्रगति की है। अब जब यह चुनौती खत्म होगी, तो हमारी रफ्तार कितनी बढ़ जाएगी।'
यह भी पढ़ें: 'मैं यहां अतिथि नहीं', PM मोदी ने किया 'शांति शिखर' का उद्घाटन, ब्रह्माकुमारी से पुराने रिश्ते पर भी बोले
Chhattisgarh को पीएम मोदी ने दी ये सौगात
⦁ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर अटल नगर में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
⦁ राज्य गठन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने नए विधानसभा भवन का भी उद्घाटन किया।
⦁ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्थानीय कलाकारों से भी मुलाकात की।
⦁ पीएम मोदी ने सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने देश को दशकों तक जलाया', सरदार पटेल की जयंती पर खुलकर बोले PM Modi, भाषण की 10 बड़ी बातें












Click it and Unblock the Notifications