Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कांग्रेस ने देश को दशकों तक जलाया', सरदार पटेल की जयंती पर खुलकर बोले PM Modi, भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi Sardar Patel Jayanti 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात पहुंचे। उन्होंने नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित 182 मीटर ऊंची स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पीएम ने राष्ट्र की एकता के प्रतीक इस स्मारक स्थल पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड को संबोधित किया अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की दूरदर्शिता, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और आज के भारत के लिए उनके विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

pm-modi-speech-today-on-sardar-patel-jayanti-

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू पर तीखा हमला बोला। आइए पीएम मोदी के भाषण को 10 प्वाइंट में समझते हैं....

PM Modi Speech: PM मोदी का भाषण - 10 मुख्य बातें

"सर"सरदार पटेल चाहते थे पूरा कश्मीर भारत में हो"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता के सच्चे शिल्पकार थे, जिन्होंने आज़ादी के बाद 550 से अधिक रियासतों को भारत में विलय कराया। उन्होंने कहा कि पटेल चाहते थे कि कश्मीर भी उसी एकता का हिस्सा बने, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उनकी यह इच्छा पूरी नहीं होने दी।

मोदी ने कहा,कश्मीर को अलग संविधान और अलग झंडे के साथ बांट दिया गया। कांग्रेस की गलती की आग में कश्मीर दशकों तक जलता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल की नीतियों का अनुसरण नहीं किया, जिसका परिणाम हिंसा, आतंकवाद और अलगाववाद के रूप में देश ने झेला।

"कांग्रेस ने देश को बांटा, वंदे मातरम् का अपमान किया"

मोदी ने कहा कि 1905 में जब अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन किया था, तब वंदे मातरम् एकता की आवाज बना। अंग्रेज उसे दबा नहीं पाए, लेकिन कांग्रेस ने धार्मिक आधार पर वंदे मातरम् के हिस्से को हटा कर समाज को बांट दिया।

"कांग्रेस को मिली अंग्रेजों की गुलाम मानसिकता"

अपने भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस की मानसिकता पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न सिर्फ सत्ता, बल्कि अंग्रेजों की गुलाम मानसिकता भी विरासत में मिली है।

"देश की एकता पर घुसपैठियों का खतरा"

मोदी ने कहा कि दशकों से विदेशी घुसपैठिए हमारे संसाधनों का दोहन कर रहे हैं और जनसांख्यिकीय संतुलन बिगाड़ रहे हैं। पिछली सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति के लिए इस खतरे को नज़रअंदाज़ किया।

"पहली बार देश ने घुसपैठ के खिलाफ दृढ़ रुख अपनाया"

PM ने कहा कि अब भारत इस समस्या का सीधा सामना कर रहा है। हमने अपनी अखंडता की रक्षा के लिए कठोर और निर्णायक कदम उठाए हैं।

"वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर एकता का संकल्प"

मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। यह भारत की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता का प्रतीक है।

"कांग्रेस की नीतियों से आतंकवाद को मिला बल"

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की गलतियों की वजह से कश्मीर का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में गया और आतंकवाद को बढ़ावा मिला।

"सरदार पटेल इतिहास लिखने नहीं, रचने में विश्वास रखते थे"

मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद 550 से अधिक रियासतों को भारत में मिलाकर "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" का निर्माण किया। उन्होंने असंभव को संभव किया।

"हर नागरिक को राष्ट्र की एकता के लिए काम करना होगा"

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर नागरिक को ऐसा कोई कार्य या विचार नहीं अपनाना चाहिए जो राष्ट्र की एकता को कमजोर करे। आज देश को एकता की नई शपथ लेने की जरूरत है।

"नक्सलवाद, माओवाद और आतंकवाद से मुक्त भारत हमारा लक्ष्य"

मोदी ने कहा कि 2014 से पहले 125 जिले माओवादी हिंसा की चपेट में थे, अब केवल 11 जिले बचे हैं। उन्होंने कहा - "जब तक भारत पूरी तरह आतंकवाद और माओवाद से मुक्त नहीं होगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे।"

एकता नगर से मोदी का संदेश - "यह लौह पुरुष का भारत है"

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लौह पुरुष सरदार पटेल का भारत है, जो एकजुट है, आत्मनिर्भर है और अपनी सुरक्षा के लिए सजग है। उन्होंने कहा कि "हमने विचारधारा की लड़ाई भी जीती है और मैदान की लड़ाई भी।"

"एकता नगर से पूरे देश के लिए संदेश"

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन का समापन यह कहते हुए किया कि एकता नगर सिर्फ एक स्थान नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता को मजबूत करने का कार्य हर नागरिक की जिम्मेदारी है और सरदार पटेल की जयंती इस एकता का उत्सव है। हमें इतिहास लिखने की नहीं, इतिहास रचने की जिम्मेदारी है। जब तक यह देश अखंड और एकजुट रहेगा, सरदार पटेल की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि मिलती रहेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+