PM Modi Rajya Sabha Speech: क्यों खोद रहे मोदी की कब्र? पीएम ने गिनाए 10 कारण, कांग्रेस पर किया करारा वार
PM Modi Rajya Sabha Speech: गुरुवार को पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 'मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं, जरा मुझे बताया जाए कि ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है, क्या ये संविधान का अपमान नहीं है।'

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं बताता हूं कि ये लोग मोदी की कब्र क्यों खोदना चाहते हैं।' इसके बाद इन्होंने एक-एक करके 10 कारण गिनाए और सदन के जरिए देशवासियों को बताने की कोशिश की आखिर मोहब्बत की दुकान वाले लगा रहे मोदी की कब्र खोदने के नारे क्यों लगा रहे हैं?
- हमने 370 की दीवार गिरा दी इसलिए ये लोग मेरी की कब्र खोदना चाहते हैं-पीएम मोदी
- हमने नॉर्थ ईस्ट में बम बारूद की छाया समाप्त कर विकास की राह अपनाई इसलिए खुद रही है पीएम मोदी की कब्र।
- पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं, ऑपरेशन सिंदूर करते हैं इसलिए मेरी कब्र खोदने की बात करते हैं।
- .माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के लिए साहसपूर्ण कदम उठाते हैं इसलिए खोदी जा रही है मेरी कब्र।
- पीएम नेहरू ने बहुत बड़ा अन्याय किया था देश के साथ, उसे हमने निलंबित कर दिया इसलिए ये लोग मेरी कब्र खोदने में लग गए।
- कांग्रेस की असम के प्रति नफरत जाहिर, हमने वहां शांति का माहौल पैदा किया इसलिए कब्र खुद रही है मेरी।
- देश विकास पथ पर चल रहा है, गरीब किसानों की बातें कोई नहीं करता था, हमने की तो इन्हें बुरा लग गया इसलिए खोदने लगे मेरी कब्र।
- गांव की नारी सशक्त हो रही है, आत्मनिर्भर बन रही है, ये भी इन्हें पसंद नहीं आ रहा है इसलिए मेरी कब्र खोदने के नारे लगाने लगे।
- कांग्रेस की सरकार ने जेब भरने का काम किया, सत्तालोभी को रास नहीं आ रहा कि जनता को लोभी पार्टियों को बाहर कर दिया।
- दुनिया में हमारे युवा टैलेंट की मांग बढ़ी, ये गांधी परिवार को पच नहीं रहा है इसलिए पीएम मोदी को खोद रहे हैं कब्र।

'मेरा ये लोग कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे' (PM Modi Speech Rajya Sabha)
इसके बाद पीएम मोदी में कहा कि 'लेकिन मैं ये स्पष्ट कर दूं मेरा ये लोग कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे, मेरे पास माताएं-बहनों का आशीर्वाद है।' आपको बता दें कि गुरुवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन विपक्षी नेताओं के नारेबाजी के साथ शुरू हुआ।
'वे अपनी उम्र का ख्याल रखते हुए बैठकर नारे लगाएं' (PM Modi Speech Hindi)
अपने भाषण की शुरुआत में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए कहा कि 'वे अपनी उम्र का ख्याल रखते हुए बैठकर नारे लगाएं। इसके तुरंत बाद, विपक्षी सांसद सदन से बाहर चले गए, जिस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि थक गए इसलिए चले गए।'
'कोई भी देश व्यापार समझौता क्यों नहीं करना चाहता था'
उन्होंने यह भी सवाल किया कि पिछली सरकारों के दौरान भारत के साथ कोई भी देश व्यापार समझौता क्यों नहीं करना चाहता था लेकिन अब स्थिति उलट क्यों हो गई क्योंकि हमारी सरकार जो कहती है वो करती है, उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि 'तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे,आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे।'












Click it and Unblock the Notifications