पीएम मोदी ने की NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की प्रशंसा, कहे ये शब्द
नई दिल्ली, 16 जुलाई। पिछले तीन दशक से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भाजपा सांसद जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। पीएम मोदी ने एनडीए उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि जगदीप धनखड़ भारत के संविधान का उत्कृष्ट ज्ञान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जगदीप धनखड़ को भारत के संविधान का उत्कृष्ट ज्ञान है। वह विधायी मामलों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। पीएम ने आगे कहा 'मुझे विश्वास है कि वह राज्य सभा में एक उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सदन की कार्यवाही का मार्गदर्शन करेंगे।'
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 19 जुलाई है जबकि 6 अगस्त को चुनाव होना है। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के बाद भाजपा सांसद को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर एक बार फिर से चौंकाने का काम किया है।
ये भी पढ़ें: क्या अपने ऐतिहासिक निर्णय को पलटेगी US की सर्वोच्च अदालत? महिलाएं अबॉर्शन का क्यों कर रहीं समर्थन?
जगदीप धनखड़ का सार्वजनिक जीवन
1989 के लोकसभा चुनाव में झुंझुनू से जगदीप धनखड़ को सांसद चुना गया था। 1990 में में उन्होंने संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वे 1993 में अजमेर जिले के किशनगढ़ से विधायक चुने गए। जुलाई 2019 में उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। जहां उन्होंने पद पर रहते हुए बेहतरी कार्य किया और एक पीपुल्स गवर्नर के रूप में उनकी पहचान बन गई।












Click it and Unblock the Notifications