मन की बात में पीएम मोदी को क्यों याद आए अभिनेता अक्षय कुमार?
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की तारीफ की। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी देशवासियों को शरीर को फिट रखने का मंत्र दे रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि शरीर को फिट रखने के लिए योग ही मात्र फ्री उपाय है। योग करने वाले का शरीर और दिमाग दोनों फिट रहते हैं।

इसी दौरान पीएम मोदी ने अभिनेता अक्षय कुमार की तारीक की। पीएम मोदी ने कहा कि अक्षय कुमार देश की यंग जेनरेशन को फिट रहने के लिए प्रेरणा दे रहे हैं। बता दें, अक्षय कुमार फिट इंडिया को प्रमोट कर रहे हैं और उनके द्वारा कई वीडियो शेयर किए जाते हैं।
अक्षय कुमार उन बॉलीवुड अभिनेताओं में से हैं जिन्हें सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर फॉलो किया जाता है। अक्षय कुमार ने भारत को फिट बनाने का जिम्मा उठा रखा है। एक्सरसाइज करते हुए अक्षय कुमार के एक के बाद एक कई वीडियो शेयर किए जाते हैं। उनके वीडियो को लाखों लोग फॉलो करते हैं।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल हुई मुमताज के निधन की खबर, बेटी ने दिया मुंह तोड़ जवाब
बता दें, कुछ महीने पहले अक्षय कुमार की पैडमैन नाम की फिल्म रिलीज हुई थी, इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी। फिल्म में अक्षय महिलाओं की बात करते दिखे थे।
अभिनेता अक्षय कुमार के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वीडियो में वेट पकड़कर स्विमिंग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- नच बलिए' के कंटेस्टेंट दिव्यांग विनोद ठाकुर ICU में भर्ती, व्हील चेयर पर दिल्ली से जा रहे थे मुंबई












Click it and Unblock the Notifications