सोशल मीडिया पर वायरल हुई मुमताज के निधन की खबर, बेटी ने दिया मुंह तोड़ जवाब
नई दिल्लीः हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज के बारे में सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी थी कि उनकी मौत हो गई है, लेकिन ये खबर झूठी निकली, मुमताज की छोटी बेटी तान्या माधवानी ने वीडियो पोस्ट करके इस बात की पुष्टि कर दी। तान्या ने वीडियो शेयर करके बताया कि उनकी मां बिल्कुल स्वस्थ हैं और इनदिनों रोम में हैं। तान्या की पुष्टि के बाद मुमताज के फैन्स ने राहत की सांस ली।

मुमताज की छोटी बेटी ने दिया जवाब
मुमताज की बेटी तान्या ने बताया कि उनकी मां बिल्कुल ठीक हैं और वो इस वक्त रोम(इटली) में उनके साथ हैं। वीडियो में मुमताज की बेटी कहती हैं कि ‘इन दिनों अफवाह फैली है कि मेरी मां ठीक नहीं हैं, उनका स्वास्थ सही नहीं है।
मुमताज की बेटी ने कही ये बात
मुमताज की बेटी ने अपनी मां के प्रशंसकों के लिए कहा कि, मैं उनके प्रशंसकों को बताना चाहती हूं कि वह पूरी तरह से ठीक हैं और फिट हैं। इस वक्त वह मेरे साथ रोम(इटली) में हैं। प्लीज उन हर चीजों पर विश्वास मत करिए जो ऑनलाइन या अखबारों में लिखा हुआ मिले। यह मात्र अफवाह है।'

वी़डियो में तान्या ने कही ये बात
तान्या ने आगे कहा कि वो अपनी मम्मी के साथ गार्डन के लिए कुछ प्लांट्स खरीदने जा रही हैं। तान्या कहती हैं, ‘हम आज शॉपिंग के लिए कुछ प्लांट्स खरीदने जा रहे हैं, जो मेरे गार्डन के लिए हैं। इसके बाद हम कुछ तस्वीरें भी आपसे शेयर करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications