'नच बलिए' के कंटेस्टेंट दिव्यांग विनोद ठाकुर ICU में भर्ती, व्हील चेयर पर दिल्ली से जा रहे थे मुंबई
मुंबई। 'नच बलिए सीजन-6' फेम दिव्यांग डांसर विनोद ठाकुर मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। वो व्हील चेयर पर इंडिया गेट से गेट वे ऑफ इंडिया का 1500 किलोमिटर का सफर तय करने निकले थे। व्हील चेयर पर विनोद 1500 KM का सफर पूरा करने के बिल्कुल करीब थे कि मुंबई पहुंचते ही उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आपको बता दें कि विनोद 1500 किलो मीटर का सफर व्हील चेयर पर इंडिया गेट से गेट वे ऑफ इंडिया कैंपेन पूरा करने 18 मार्च को दिल्ली से रवाना हुए थे।

वो सड़क के रास्ते से ही 40 दिन में इस कैंपेन को पूरा करने वाले थे। 30 अप्रैल को ये कैंपेन पूरा होने वाला था तभी वे जैसे ही मुंबई पहुंचे उनकी तबीयत बिगड़ गई और बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें मलाड़ के रक्षा नाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए उन्हें ICU में भर्ती किया है। उन्हें सीरियस डिहाइड्रेशन, लो बीपी, अनियमित हार्ट बीट की शिकायत बताई है।












Click it and Unblock the Notifications