पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लोगों से खादी खरीदने की अपील की
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे। राजघाट पहुंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को याद किया और उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी राजघाट पहुंचे ते और उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि दी थी। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को याद करते हुए एक ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा इस बार गांधी जयंती और भी खास है क्योंकि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हम हमेशा बापू के सिद्धांतों पर चलते रहें। मैं आप सब से अपील करता हूं कि आप गांधी जी को याद करते हुए खादी उत्पाद को खरीदें। पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया।
पीएम मोदी ने कहा कि डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर हों या फिर नेल्सन मंडेला, हर किसी ने गांधी जी के विचारों को अपनाया। अपने लोगों को समानता का हक दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। पूज्य बापू ने किसानों, गांवों, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, स्वच्छता, शिक्षा के प्रसार जैसे अपने अनेक विषयों पर अपने विचारों को देशवासियों के सामने रखा, इसे गांधी चार्टर कहते हैं।
बापू लोक संग्राहक थे, लोगों से जुड़ जाना और उन्हें जोड़ लेना बापू की विशेषता थी, यह उनके स्वभाव में था। बापू ने हम सबको प्रेरणादायक मंत्र दिया, मैं आपको मंत्र देता हूं कि जब भी तुम्हें संदेह हो, तुम्हारा अहम तुमपर हावी होने लगे तो सबसे गरीब व्यक्ति को याद करो और विचार करो क्या उससे उस व्यक्ति को कुछ लाभ होगा। हम जब भी कुछ खरीदारी करें तो विचार करें कि क्या जो मैं खरीद रहा हूं क्या उससे मेरे देश के नागरिक को कोई लाभ होगा। गरीब से गरीब को लाभ होगा तो मेरी खुशी अधिक से अधिक होगा। पीएम ने कहा कि जब गांधी जी ने कहा कि सफाई करोगे तो स्वतंत्रता मिलेगी, लेकिन यह हुआ, भारत को स्वतंत्रता होगी।
-
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications