Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित की श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।

आज महात्मा गांधी के साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती है। लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।

mahatma gandhi

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान केंद्री मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी नजर आए।

Recommended Video

    पीएम मोदी ने महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित की श्रद्धांजलि

    बता दें कि गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री रांजी के हजारीबाग जा रहे है। आज पीएम मोदी 83000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वो इन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेगे।

    रांची के मटवारी गांधी मैदान में प्रधानमंत्री भाजपा की परिवर्तन सभा में इन तमाम परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह यहां उत्कर्ष अभियान की शुरुआत करेंगे, एकलव्य स्कूल का उद्घाटन करेंगे।

    महात्मा गांधी

    बता दें कि महात्मा गांधी जिनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, उनका जन्म 2 अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन सफलतापूर्वक अगुवाई और अहिंसा के सिद्धांत के लिए महात्मा गांधी को दुनियाभर में याद किया जाता है।

    उन्होंने एक के बाद एक कई आंदोलनों से अंग्रेजी हुकूमत की कमर तोड़ दी थी। आजादी के बाद 30 जनवरी 1948 को प्रार्थना सभा के दौरान नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    लाल बहादुर शास्त्री

    लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे, उनका जन्म 2 अक्तूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था, जिसे आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के नाम से जाना जाता है।

    पंडित जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री देश के प्रधानमंत्री बने थे। शास्त्री जी का निधन 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में हुआ था। उनकी मौत आज भी एक रहस्य है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+