श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके विचार और आदर्श देशवासियों को ताकत देते हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार और आदर्श देशवासियों को ताकत देते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'मैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं, एक देशभक्त, जिन्होंने भारत के विकास के लिए अनुकरणीय योगदान दिया है। उन्होंने भारत की एकता को आगे बढ़ाने के लिए साहसी प्रयास किए। उनके विचार और आदर्श देशभर में लाखों लोगों को ताकत देते हैं।'

syama prasad mookerjee, syama prasad mookerjee jayanti 2020, pm modi, narendra modi

Recommended Video

      Shyama Prasad Mukherjee की जयंती आज,कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी

      गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'डॉ. मुखर्जी ने शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र में सुधार के लिए भी बहुत अभिनव कार्य किए। वह शिक्षा की गुणवत्ता और शोध कार्यों के भी बहुत बड़े पक्षधर थे। कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने एवं देश की एकता और अखंडता के लिए उनका समर्पण और बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के रूप में देश को एक ऐसा दूरदर्शी नेता मिला जिसने भारत की समस्याओं के मूल कारणों व स्थायी समाधानों पर जोर दिया और उनके लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केन्द्रित जन संघ और आज की भाजपा डॉ. मुखर्जी की ही दूरदर्शिता का परिणाम है।'

      वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'जनसंघ के संस्थापक रहे एवं देश के लिए अपने प्राणों की भी आहुति देने वाले डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने भारत की एकता एवं अखंडता के लिए आजीवन काम किया। उनके विचार भारत की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।'

      बता दें श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कोलकाता में 6 जुलाई, साल 1901 में जन्म हुआ था। वह शिक्षाविद्, चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने साल 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी थी।

      syama prasad mookerjee, syama prasad mookerjee jayanti 2020, pm modi, narendra modi, prime minister narendra modi

      PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से की मुलाकात, अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+