PM Modi: कर्नाटक संघ के अमृत महोत्सव में एक भारत श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, बजाए ढोल
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली कर्नाटक संघ के अमृत महोत्सव में एक भारत श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ढोल भी बजाया।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली कर्नाटक संघ के अमृत महोत्सव में एक भारत श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ढोल भी बजाया। पीएम मोदी कर्नाटक संघ की 75वीं वर्षगांठ के दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, आदिचुंचनागिरी मठ के निर्मलानंदनाथ महास्वामी, सुत्तूर मठ के शिवरात्रि देशिकेंद्र महास्वामी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, कर्नाटक के कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री वी सुनील कुमार 26 फरवरी को समापन समारोह के दौरान मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानी कल मेघालय में चुनावी रेली को संबोधित किया था। 27 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर पीएम मोदी मेघायल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने पवन खेड़ा की "मोदी तेरी कब खुदेगी" टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी', लेकिन देश की जनता कह रही है 'मोदी तेरा कमल खिलेगा'।
Recommended Video

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग जिन्हें देश ने नकारा है वे उदासी में डूबे हुए हैं। जो अब कह रहे हैं 'मोदी तेरी कब्र खोदी जाएगी' लेकिन देश की जनता कह रही है कि 'मोदी तेरा कमल खिलेगा'। देश की जनता ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी। पीएम मोदी ने कहा कि देश का हर कोना कह रहा है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा।
चुनावी रैली के संबोधन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय के शिलांग में एक रोड शो भी किया था। भाजपा मेघालय के अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में शुक्रवार को पश्चिमी मेघालय के तुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था।
यह भी पढ़ें- 'क्या भारत में सिर्फ नरेंद्र मोदी और भाजपा ही हिंदू हैं', बोले सेना पर विवादित बयान देने वाले बिहार के मंत्री












Click it and Unblock the Notifications