पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों को सुनाई गांव के भंडारे की कहानी, बोले- दावतों का मजा लेने के बजाय जीतोड़ मेहनत करिए
पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों को सुनाई गांव के भंडारे की कहानी, बोले- दावतों का मजा लेने के बजाय जीतोड़ मेहनत करिए
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी विदेश यात्रा से पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को जनता के बीच ज्यादा समय गुजारने और सरकार को कामों को बताने के लिए कहा। पीएम ने कहा कि वे आम बजट में गरीबों और किसानों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए उठाए गए कदमों और चार साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं। भाजपा की शुक्रवार को संसदीय समिति की बैठक हुई। इस बैठक में ही पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं और सांसदों को कड़ी मेहनत की नसीहत दी।

सुनाई भंडारे की कहानी
इस दौरान पीएम मोदी ने एक कहानी सुनाई, उन्होंने कहा कि गांव में नौ दिन पूजा चली लेकिन एक आदमी आठ दिन वहां नहीं दिखा, वो नवें दिन पूजा में पहुंचा क्योंकि नवें दिन भंडारा था। उन्होंने सांसदों की ओर इशारा करते हुए कहा कि भंडारा खाना बुरी बात नहीं लेकिन पहले नौ दिन भी आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भंडारे का मजा ना लें बल्कि कड़ी मेहनत भी करें।

बूथ पर बेठकर खाएं खाना
इस दौरान पीएम ने अपने सांसदों से कहा कि बूथों पर टिफिन पार्टियां करे, यानि बूथों पर अपने-अपने टिफिन साथ लेकर जाएं और लोगों के साथ मिलकर खाना खाएं। और उन्हें समझाए कि बजट किस तरह से जनहित में है और इससे जनता को क्या फाएदे मिलेंगे। मोदी ने अपने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा, कि इस बार के बजट से किसानों को लागत से डेढ़ गुना ज्यादा मूल्य मूल्य मिलने वाला है, अगर किसानों को इस बारे में जानकारी नहीं है तो आप सभी जाए और टिफ़िन पार्टी करते हुए जनजागरूकता अभियान चलाए।

राहुल की राजनीति अलोकतांत्रिक: अमित शाह
दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया, 'पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान बार-बार अवरोध पैदा करना राहुल गांधी के अलोकतांत्रिक व्यवहार का परिचायक है। राहुल गांधी अलोकतांत्रिक तरीके की राजनीति करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications