पाक में आयोजित सार्क बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। उरी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच यह तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की बैठक में इस्लामाबाद नहीं जाएंगे।

यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा परिस्थतियों में भारत इस्लामाबाद में प्रस्तावित बैठक में हिस्सा लेने में असमर्थ है।
नेपाल को बताया गया कि...
मंत्रालय ने बताया कि मौजूदा सार्क अध्यक्ष नेपाल को यह बता दिया गया है कि क्षेत्र में सीमा पार से आतंकी हमलों और अन्य सदस्य देशों के अंदरूनी में एक देश के हस्तक्षेप के कारण इस्लामाबाद में शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए अनुकूल वातावरण नहीं है।
#WATCH: MEA Spokesperson Vikas Swarup says "in the prevailing circumstances, GoI is unable to participate in SAARC Summit in Islamabad" pic.twitter.com/OrVLhzoq5J
— ANI (@ANI_news) September 27, 2016
बताया गया कि भारत अभी भी क्षेत्रीय सहयोग और संयोजकता के पक्ष है लेकिन यह तभी हो सकता है जब माहौल आतंक मुक्त हो।
समाचार एजेंसी एनएआई के अनुसार इस्लामाबाद में प्रस्तावित सार्क बैठक से अफगानिस्तान, बंग्लादेश और भूटान किनारा कर सकते हैं।
Other countries skipping SAARC summit in Pakistan are Afghanistan, Bangladesh and Bhutan: Sources to ANI
— ANI (@ANI_news) September 27, 2016
पाक का आया जवाब
वहीं पाकिस्तान ने भारत के सार्क समिट में हिस्सा न लेने पर कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी भारतीय प्रवक्ता के ट्वीट से हुई।
प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि हमें इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications