PM Modi New Look: ब्लेजर संग पठानी, ये फैशन है या और कुछ...जो भी हो जबरदस्त है...

Recommended Video

    PM Modi का Philippines दौरे पर दिखा नया रूप, पहना ब्लेज़र संग पठानी कुर्ता | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिनों के फिलीपींस दौरे पर रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी जितना अपने कूटनीतियों की वजह से जाने जाते हैं उतनी ही अपने स्टाइल और अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। पीएम मोदी की वजह से मोदी कुर्ता दुनियाभर में ट्रेंड कर रहा है। अक्सर कुर्ता और पायजामा में दिखने वाले पीएम मोदी का एक नया लुक सामने आया है। फिलीपींस दौरे के पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए लुक में दिखे।

     PM मोदी का नया लुक

    PM मोदी का नया लुक


    फिलीपींस दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी ने इस बार पठानी कुर्ता और पायजामा के साथ ब्लेजर पहना। नोदी के इस अलग लुक को लोगों ने खूब पसंद किया है। सोशल मीडिया पर पठानी कुत्ते में मोदी की फोटो खूब वायरल हो रही है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब पीएम ने अपना लुक चेंज किया हो। इससे पहले भी वो कई मौके पर अलग-अलग लुक में नजर आ चुके हैं।

     बिजनेस सूट में मोदी

    बिजनेस सूट में मोदी


    अक्सर बंद गले का कुर्ता पहनने वाले पीएम मोदी अक्सर विदेश दौरे पर अपना लुक चेंज करते हैं। कई ब्लेजर तो कभी बिजनेस सूट, मोदी मौके के मुताबिक अपने परिधान का चुनाव करते हैं। लोग उनके इस लुक को काफी पसंद करते हैं। उन्हें फॉलो करने वाले युवा उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं।

     परंपरागत से लेकर आधुनिक परिधान

    परंपरागत से लेकर आधुनिक परिधान

    पीएम मोदी ने हर तरह के परिधानों को पहनकर अपनी सोच को दर्शाया है कि वो आधुनिकता के साथ-साथ परपंरा को भी मानते हैं। उनके लिए जीवन में दोनों का महत्व है। इसलिए वो कभी परंपरागत परिधान में नजर आते हैं तो कभी बिजनेस सूट में...

     शॉल के साथ मोदी

    शॉल के साथ मोदी


    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ पीएम मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने लाल रंग की शॉल ले रखी थी। इस शॉल को लेकर कताफी चर्चा हुई थी। उनके इस शॉल को खूब पसंद किया गया था।

     एसेसरीज का खास ख्याल

    एसेसरीज का खास ख्याल


    पीएम मोदी सिर्फ कपड़ों का नहीं बल्कि एसेसरीज का भी खास ख्याल रखते हैं। अपने कपड़ों के साथ वो उस तरह के एसेसरीज को कैरी करते हैं जो उनके लुक्स को और प्रभावशाली बनाता है।

     मोदी का स्पोर्टी लुक

    मोदी का स्पोर्टी लुक


    पीएम मोदी सिर्फ कुर्ते या बिजनेस सूट नहीं बल्कि वो स्पोर्स वीयर भी अच्छे से कैरी करते हैं। गोल्फ खेलने के दौरान मोदी ने टी-शर्ट और ट्राउजर पहना था। उनकी ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी। वहीं सेना के जवानों के साथ जब मोदी दिखे थे उन्होंने बूट्स, जैकेट आदि पहना था।

     मोदी सूट के चर्चे

    मोदी सूट के चर्चे


    पीएम मोदी के सूट को लेकर कई बार विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए है। कुछ दिनों पहले नरेंद्र दामोदर दास मोदी लिखा हुआ सूट काफी चर्चा का विषय बना था।

     मोदी का वेस्टर्न स्टाइल

    मोदी का वेस्टर्न स्टाइल


    हमेशा बंद गले के कुर्ते में दिखने वाले मोदी कई बार वेस्टर्न स्टाइल की जैकेट और कपड़ों में नजर आए। युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों ने उनके इस लुक की खूब सराहना की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+