Mumbai: पीएम मोदी की रैली की हाई सिक्योरिटी एरिया में सेंध ! सेना के गार्ड्स रेजीमेंट की ड्रेस में घुसा शख्स

पीएम मोदी की मुंबई रैली में घुसे आरोपी को कोर्ट ने 24 जनवरी तक हिरासत में भेज दिया है। शख्स रैली की वीवीआई सिक्योरिटी एरिया में बिना अनुमति सेना के जवान की ड्रेस में घुसा था।

Representational Images

PM Modi Mumbai Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंबई रैली से पहले एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। मुंबई पुलिस ने रैली में सेना के जवान के वेश भूषा में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी सूचना दी। पीएम के बांद्रा- कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) पहुंचने से करीब 90 मिनट पहले रैली में संदिग्ध की मौजूदगी का पता चला।

हाई सिक्योरिटी कैसे भेद पाया शख्स?
पीएम मोदी की रैली में प्रवेश करने के लिए शख्स ने बाकायदा प्लान तैयार किया था। इसके लिए वो सेना के जवान की ड्रेस पहन रखी थी। 35 वर्षीय आरोपी ने खुद को गार्ड्स रेजिमेंट का नाईक बताकर उच्च सुरक्षा वाले वीवीआईपी इलाके में घुसने की कोशिश की थी। आरोपी नाम स्नातक रामेश्वर मिश्रा है और वो साइंस से स्नातक है।

ऐसे हुई पहचान
हाई सिक्योरिटी वाले वीवीआईपी इलाके में शख्स को देख मंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस को शक हुआ। दोपहर करीब 3 बजे संदेह के आधार पर रोका था। पुलिस के सवालों के जवाब नहीं देने पाने पर पोल खुल गई। मामले में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मुंबई में 19 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। जिसमें मेट्रो समेत स्वास्थ्य जांच, दवाएं, जांच और निदान जैसी आवश्यक चिकित्सा सेवाओं के के बनियादी ढांचा को मजबूत करने की योजनाएं शामिल थीं। इसके तहत 20 हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दावाखाना (स्वास्थ्य क्लीनिक) का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। इसके अलावा मेट्रो का पीएम मोदी ने शुभारंभ किया।

Recommended Video

    Bengal Teacher Scam: ED का बड़ा एक्शन, TMC नेता Kuntal Ghosh को किया गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+