Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएम मोदी ने राजामलाई, इडुक्‍की में लैंड स्लाइड में हुई मौतों पर जताया शोक, बोले-प्रभावितों को सहायता प्रदान कर रहे हैं

पीएम मोदी ने राजामलाई, इडुक्‍की में लैंड स्लाइड हुई मौतों पर जताया शोक, बोले- NDRF और प्रशासन जमीनी स्‍तर कर रह रहा राहत कार्य

नई दिल्ली। केरल में एक बार हो रही तेज बारिश ने तबाही मच दी है। केरल के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई तो वहीं इडुक्की जिले में एक बड़ा भूस्खलन हुआ है, जिसमें 14लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजामलाई, इडुक्‍की में भूस्‍खलन के कारण हुई जानमा की हानि पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने शोक संतप्‍त परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि हम उनके साथ है। पीएम पीएम मोदी ने इस घटना में घायल हुए लोगों के जल्‍द ठीक होने की कामना की और कहा कि NDRF और प्रशासन जमीनी स्‍तर पर काम कर रहे हैं, प्रभावितों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Recommended Video

    Kerala Flood: Idukki Landslide में 7 की मौत, CM P Vijayan ने वायुसेना से मांगी मदद | वनइंडिया हिंदी
    pm

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल में इडुक्की भूस्खलन में मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की और बताया कि उन्‍होंने डीजी एनडीआरएफ से बात की है, उनकी टीम बचाव कार्य के साथ प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया जा चुका है और जल्द ही ठीक होने की उम्‍मीद है।

    amit
    बता दें भारतीय मौसम विभाग ने इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड समेत पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है और कहा है कि आज से लेकर 11 अगस्त तक यहां भारी से भारी बारिश हो सकती है। मालूम हो कि केरल के इडुक्की में लैंड स्लाइड यानी कि भूस्‍खलन की घटना में के बाद बचाए गए 10 लोगों को घायल अवस्‍थाा में मुन्नार के टाटा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केरल के राजस्व मंत्री के. चंद्रशेखरण ने कहा कि वहां 4 लेबर कैंपों में 82 लोग रहते थे। यह स्पष्ट नहीं है कि भूस्खलन के समय वहां कितने लोग वहां मौजूद थे।

    kerla

    पीएम मोदी के अनुसार NDRF की टीम अभी तक मौके पर पहुंच चुकी है। खराब मौसम की वजह से फंसे लोगों का एयरलिफ्ट करने में मुश्किल हो रही है। केरल ही नहीं मौसम विाभाग ने कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, कर्नाटक में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आपात राहत के लिए तत्काल 50 करोड़ रुपये जारी करने का आदेश दिया है, बाढ़ का सबसे बड़ा खतरा राज्य के तटीय इलाकों में मंडरा रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+