Heeraben Modi Health: कब होंगी PM मोदी की मां अस्पताल से डिस्चार्ज, कैसी है अब तबीयत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा को बुधवार (28 दिसंबर) को सुबह 9 बजे "यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद'' अस्पताल में एडमिट कराया गया था।

PM Modis mother heeraben modi health update:

PM Modi's mother heeraben modi health update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन की तबीयत में पहले से सुधार है। एक से दो दिनों में वह अस्पताल में डिस्चार्ज हो जाएंगी। पीएम मोदी के भाई ने बताया है कि हीराबा को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बुधवार (28 दिसंबर) को सुबह 9 बजे पीएम मोदी की मां हीरा बेन "यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद'' अस्पताल में एडमिट हुई थीं। पीएम मोदी बुधवार को दोपहर अहमदाबाद में अपनी बीमार मां को देखने अस्पताल गए थे।

2 दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगी पीएम मोदी की मां

2 दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगी पीएम मोदी की मां

गुजरात सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की सेहत में पहले से सुधार है और उनकी तबीयत ठीक है। दो दिनों के भीतर अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक प्रेस नोट में कहा गया है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का स्वास्थ्य अच्छा है। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी मिलने की संभावना है। मौखिक आहार कल रात शुरू हुआ है।''

हीराबा के साथ PM मोदी के भाई हैं अस्पताल में

हीराबा के साथ PM मोदी के भाई हैं अस्पताल में

इंडिया टीवी के रिपोर्टर के मुताबिक, ''कल से पीएम नरेंद्र मोदी के जो सबसे बड़े भाई हैं, सोमभाई मोदी और पकंज मोदी, अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में मौजूद हैं। अस्पताल में पीएम मोदी की मां स्पेशल वार्ड और आइसोलेशन में हैं...क्योंकि किसी को उनसे लगातार मिलने नहीं दिया जा रहा है। कोविड की नई गाइडलाइन को ध्यान में रखकर सारे एतिहात कदम उठाए जा रहे हैं।''

अस्पताल ने पीएम मोदी की मां पर क्या दिया हेल्थ अपडेट?

अस्पताल ने पीएम मोदी की मां पर क्या दिया हेल्थ अपडेट?

अस्पताल के एक प्रेस नोट में कहा गया है, "यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद अस्पताल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को यू एन मेहता अस्पताल में कल भर्ती कराया गया था। उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।''

PM मोदी गए थे मां से मिलने अहमदाबाद

PM मोदी गए थे मां से मिलने अहमदाबाद

पीएम मोदी कल अहमदाबाद में अपनी बीमार मां को देखने अस्पताल गए थे। पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के गुजरात के विधायक दर्शनाबेन वाघेला और कौशिक जैन भी अस्पताल पहुंचे थे। पीएम मोदी की मां की तबीयत के बारे में खबर मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल भी अस्पताल पहुंचे थे।

Recommended Video

    PM Narendra Modi ने डॉक्टर से की मुलाकात, Mother Heeraba की तबीयत के बारे में जाना | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+