पीएम मोदी Facebook पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वर्ल्ड लीडर, ट्रंप से हैं बहुत आगे

Recommended Video

    PM Modi की Facebook Followers की संख्या हुई 42 Million,Donald Trump को पछाड़ा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ट्विटर के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगे हैं, लेकिन फेसबुक पर फैन फॉलोइंग के मामले में पीएम मोदी से ट्रंप बहुत दूर है। फेसबुक पर फिलहाल पीएम मोदी दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वर्ल्ड लीडर हैं। फेसबुक पर पीएम मोदी को 42 मिलियन (4,27,78,072) से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को फिलहाल 25 मिलियन (24,544,216) से भी कम लोग फॉलो कर रहे हैं।

    Facebook पर PM मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लीडर

    इस रिपोर्ट को अमेरिकी पीआर कंपनी बर्सन-मार्सटेलर ने जारी किया है। फेसबुक पर ट्रंप से पीएम मोदी के ज्यादा फॉलोवर होने का एक कारण यह भी है कि एशिया में फेसबुक की तुलना में ट्विटर के यूजर्स कम है। फेसबुक एशिया में कितना लोकप्रिय है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंबोडिया जैसे देश के पीएम के भी 9.6 मिलियन फोलॉवर है।

    फेसबुक फैन फॉलोइंग की इस लिस्ट में जॉर्डन की क्वीन रानिया तीसरे स्थान पर हैं, जिसके 16 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर हैं। उसके बाद फेसबुक पेज पीएमओ इंडिया के 13.9 मिलियन फॉलोवर है। इस रिपोर्ट की मानें तो फेसबुक पर मोदी की तुलना में ट्रंप एक दिन में औसत पांच बार ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

    इस रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 14 माह में डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक पर सबसे ज्यादा इंटरेक्शन हुआ हैृ। इस दौरान ट्रंप के फेसबुक पेज पर सबसे 204 मिलियन इंटरेक्शन (लाइक, कमेंट और शेयर) हुआ है। वहीं, पीएम मोदी के फेसबुक पेज पर 113.6 मिलियन इंटेरेक्शन हुआ है।

    साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कौन सा लीडर खुद से अपना फेसबुक पेज हैंडल करता है। इसमें न्यूजीलैंड की पीएम शामिल है, जो खुद से अपना फेसबुक अकाउंट हैंडल करती हैं। न्यूजीलैंड की पीएम को अपने ऑफिस और घर से फेसबुक पर लाइव होते कई बार देखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+