Election 2026: PM मोदी ने युवाओं-महिलाओं से मांगी 'रिकॉर्ड हाजिरी,' अमित शाह और थलपति विजय ने क्या कहा?

आज देशभर की नजरें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। बंगाल में जहां 152 सीटों के लिए पहले चरण का रण शुरू हो गया है, वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई बड़े दिग्गजों ने मतदाताओं के लिए खास संदेश साझा किए हैं। आइए जानतें हैं चुनाव के इस मौके पर किसने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों राज्यों के मतदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी ताकत के साथ भाग लेने का आग्रह किया। पश्चिम बंगाल के लिए उन्होंने कहा, 'मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।' वहीं तमिलनाडु के लिए उन्होंने इसे 'पवित्र कर्तव्य' बताते हुए रिकॉर्ड मतदान के जरिए नए कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया।

pm narendra modi

अमित शाह: 'सुरक्षित बंगाल' के लिए वोट की पुकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के मतदाताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव राज्य के भविष्य के लिए निर्णायक है। उन्होंने कहा कि केवल एक मजबूत नेतृत्व ही घुसपैठ, सिंडिकेट और 'कट मनी' जैसे मुद्दों को हल कर सकता है। शाह ने माताओं और बेटियों के लिए एक सुरक्षित और विकसित बंगाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवाओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने को कहा।

शुभेंदु अधिकारी: ममता सरकार पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मतदान से पहले पूजा-अर्चना की और शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अगर चुनाव में फर्जी मतदाता और घुसपैठिए न हों, तो उनके जीतने की संभावना बहुत कम होगी। उन्होंने अपनी हिंदू पहचान पर जोर देते हुए निष्पक्ष चुनाव की मांग की।

जेपी नड्डा: तमिलनाडु में बदलाव की उम्मीद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने तमिलनाडु के मतदाताओं से भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु वर्तमान में एक सांस्कृतिक पहचान के संकट से जूझ रहा है। नड्डा ने भरोसा जताया कि जनता इस बार विकास और सांस्कृतिक प्रगति को चुनने के लिए रिकॉर्ड संख्या में बाहर निकलेगी।

थलपति विजय: 'लोकतंत्र बचाने' के लिए 100% मतदान का लक्ष्य

तमिलनाडु की नई राजनीतिक शक्ति 'TVK' के प्रमुख और अभिनेता विजय ने मतदाताओं से इस लोकतांत्रिक पर्व में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों और महिलाओं को सलाह दी कि वे गर्मी से बचने के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर के बीच ही अपना वोट डाल दें। उन्होंने '100% मतदान' पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक भी वोट छूटना नहीं चाहिए।

मतदान केंद्रों पर उत्साह का माहौल

सुबह से ही आसनसोल (बंगाल) और तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। तमिलनाडु के लगभग 5.73 करोड़ मतदाता राज्य की 17वीं विधानसभा के लिए अपना फैसला सुनाएंगे। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया है और तकनीक के माध्यम से पारदर्शी मतदान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Assembly Election 2026 Voting LIVE: बंगाल-तमिलनाडु में मतदान शुरू, PM मोदी ने किया Tweet
Assembly Election 2026 Voting LIVE: बंगाल-तमिलनाडु में मतदान शुरू, PM मोदी ने किया Tweet
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+