केरल में पीएम मोदी ने ईसाई संगठनों के प्रमुखों से की मुलाकात, जानें क्‍यों अहम है ये बैठक

पीएम मोदी ने केरल में आज 7 बिशपों के साथ मुलाकात की। उन्‍होंने लगभग 20 मिनट तक वार्ता की।

pm

2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्‍व में भारतीय जनता पार्टी आगामी आम चुनाव जीतने के लिए अभी से चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर चुकी है। वहीं सोमवारको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल की अपनी यात्रा के दौरे पर पहुंचे हैं । यात्रा के दूसरे दिन केरल में पीएम मोदी ने भारत में विभिन्न ईसाई संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात की और काफी देर तक कई मुद्दों पर वार्ता की।

ईसाई संगठनों के प्रमुखों से ये मुलाकात है अहम

केंद्र सरकार के विकास के एजेंडे को दिखा कर ईसाइयों तक पहुंच बनाकर 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले केरल राज्य में अपने समर्थन के आधार का विस्तार करने का भाजपा प्रयास कर रही है । इन्‍हीं प्रयासों के बीच पीएम मोदी की ये केरल यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। ईसाई संगठनों के प्रमुखों से ये मुलाकात भी इसी चुनावी रणनीतिक का हिस्‍सा मानी जा रही है। पीएम मोदी ने आठ बिशपों के साथ 20 मिनट की बैठक की, जिनमें से अधिकांश केरल में विभिन्न ईसाई संप्रदायों के प्रमुख थे।

2016 में भाजपा ने जीती थी एक सीट

याद रहे पीएम मोदी केरल में ईसाईयों पर पकड़ मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं, हालांकि यहां पर भाजपा का अपनी पैठ बना पाना मुश्किल है लेकिन ये भी अहम है कि 2016 में ही भाजपा ने केरल में एक विधानसभा सीट जीती थी। हालांकि पार्टी ईसाइयों की मदद से आने वाले दिनों में राज्य जीतने की दिशा में लंबे कदम उठाने को लेकर आशान्वित है, लेकिन यह कहना आसान है लेकिन करना उतना आसान नहीं होगा।

पीएम मोदी ने युवा सम्‍मेलन में किया ये दावा

बता दें पीएम मोदी ने दो माह पहले कहा था बीजेपी केरल में सत्ता हासिल करेगी, इसके दो महीने बाद सोमवार को पीएम मोदी दो दिवसीय केरल यात्रा पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने यहां आयोजित युवा सम्मेलन में कहा कि जिस तरह से पूर्वोत्तर राज्यों और गोवा ने भाजपा, उसके काम और उसकी सरकार को स्वीकार किया था, केरल भी आने वाले दिनों में इसे स्वीकार करेगा।

पीएम मोदी ने अंडर वॉटर मेट्रो और वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

वहीं पीएम मोदी ने मंगलवार को एक वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई ये वंदे भारत एक्‍स्रप्रेस तिरुवनंतपुरम के बीच चलेगी, जो राज्य के दक्षिणी सिरे और कासरगोड के उत्तरी शहर में है। बाद में देश में मोदी ने कोच्चि जल मेट्रो का उद्घाटन किया, जिसे देश में अपनी तरह का पहला माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+