पीएम मोदी ने कहा: 2018 का गणतंत्र दिवस होगा स्पेशल, जब आसियान के 10 नेता जश्न में होंगे शामिल
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने रविवार को अपनी मन की बात में कहा है कि अगले महीने गणतंत्र दिवस के मौके पर आसियान देशों के नेता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब 26 जनवरी को गणतंत्र के अवसर पर आसियान के सभी 10 नेताओं को आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी ने अपने मन की बात प्रोग्राम में इस बार युवाओं और न्यू इंडिया पर जोर देते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए लोगों के सपोर्ट का शुक्रिया अदा किया।

पीएम मोदी साल के अंतिम 'मन की बात' प्रोग्राम में कहा, 'इस साल 2018 का 26 जनवरी बहुत स्पेशल होने वाला है। आसियान देशों के सभी 10 नेता अपने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। ऐसा भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ है। यह भारतीयों के लिए उल्लास का दिन होगा।'
दरअसल, इस बार गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन(ASEAN) देशों की दिल्ली में एक बैठक होगी। इन देशों में ब्रुनेई, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और फिलीपींस शामिल है।
मूमन हर साल 1 या दो मुख्य अतिथि गणतंत्र दिवस के दौरान मौजूद रहते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। साल 1950 के बाद से अब तक सिर्फ 3 बार ऐसा हुआ है जब भारत ने 1 से अधिक मुख्य अतिथियों को गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित किया है। इस बार यह संख्या 10 मुख्य अतिथियों की होगी।


Click it and Unblock the Notifications
