पीएम मोदी ने जारी किए आजादी का अमृत महोत्सव सीरीज के सिक्के, बोले- इससे लोगों को मिलेगी प्रेरणा

नई दिल्ली, 06 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नए सिक्कों की सीरीज को आज लॉन्च किया है। ये सिक्के दृष्टिहीनों के लिए भी अनुकूल हैं। इन सिक्कों पर आजादी का अमृत महोत्सव लिखा है, ये मुख्य रूप से 1, 2, 5, 10 और 20 रुपए के सिक्के हैं जिसे पीएम मोदी ने आज रिलीज किया है। ये स्मारक सिक्के नहीं हैं लिहाजा आम लोगों के बीच प्रचलन के लिए उपलब्ध रहेंगे। सिक्कों को जारी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नई सीरीज के ये सिक्के लोगों को इस बात की याद दिलाएंगे कि हमारा लक्ष्य अमृत कल है, इससे लोगों को देश के विकास की दिशा में काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

Recommended Video

    PM Modi ने जारी किये New Currency Coins | New coins | Amrit Mahotsav | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    pm

    इसके साथ ही पीएम मोदी ने जन समर्थ पोर्टल को भी लॉन्च किया, जोकि सरकार की 12 योजनाओं को एक पोर्टल पर लोगों के लिए उपलब्ध होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हर योजना इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। यह पोर्टल आम लोगों के लिए काफी मददगार होगा। यहां आम नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ काफी आसानी से उठा सकेंगे, उन्हें हर बार एक ही सवाल नहीं पूछना पड़ेगा।

    पीएम मोदी ने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का महोत्सव नहीं है बल्कि यह समय है कि हम भारत के सपनों का जश्न मनाएं, हम नए बारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। जो सपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था उसे पूरे करने में अपना योगदान दें। हर देशवासी का यह कर्तव्य है कि वह अपने स्तर पर देश के विकास में योगदान दे, वह अपने आपको इस कड़ी से जोड़े। पीएम मोदी ने इस दौरान सरार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+