'अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा', लाल किले से विकास,इनोवेशन और गरीबों पर क्या बोले PM मोदी? 10 बड़ी बातें

PM Modi Independence Day Speech 2026: लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक नया इतिहास रचा गया। इस बार पहली बार लाल किले पर 'वंदे मातरम' के सुर गूंजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं बार तिरंगा फहराया, राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की गूंज के साथ पूरा देश जश्न में डूब गया। संबोधन से पहले पीएम मोदी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने देशवासियों के सामने विकास का पूरा रोडमैप रख दिया। उन्होंने साफ कहा कि अब देश छोटे-छोटे सपनों से संतुष्ट नहीं होगा, हमें बड़े विजन के साथ आगे बढ़ना होगा। पीएम मोदी ने साफ कहा कि अब भारत छोटे सपनों के सहारे आगे नहीं बढ़ सकता। देश को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे और उन्हें पूरा करने के लिए उसी रफ्तार से काम करना होगा। इस साल के समारोह में पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम् का गायन भी हुआ। समारोह 150 साल के वंदे मातरम् की विरासत और Viksit Bharat@2047 में युवा शक्ति की भूमिका पर केंद्रित रहा।

PM Modi Independence Day Speech 2026

पीएम मोदी ने देश के आर्थिक सफर का जिक्र करते हुए कहा, "एक वक्त था जब भारत को दुनिया की 'फ्रैजाइल फाइव' अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था। लेकिन बीते 12 सालों के भीतर भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। आजादी के बाद हमारे सपने बहुत बड़े थे, लेकिन रफ्तार धीमी पड़ जाती थी। आज देश अभूतपूर्व गति और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। 140 करोड़ भारतीयों के इस पक्के इरादे को अब कोई ताकत रोक नहीं सकती।"

12 सालों का रिपोर्ट कार्ड: विकास के आंकड़े

अपनी सरकार के काम का ब्योरा देते हुए पीएम मोदी ने कई बड़े आंकड़े सामने रखे। उन्होंने कहा कि बीते 12 सालों में डिफेंस प्रोडक्शन 4 गुना, खादी और ग्रामोद्योग 5 गुना, जबकि इलेक्ट्रिक मैन्यूफैक्चरिंग 7 गुना तक बढ़ी है। इतना ही नहीं, रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना और मोबाइल फोन का प्रोडक्शन 33 गुना बढ़ा है। इंटरनेट यूजर्स की संख्या में 4 गुना का इजाफा हुआ है और डिजिटल ट्रांजेक्शन 100 गुना तक बढ़ चुके हैं।

आइए पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें (PM Modi Red Fort Speech highlights)

'अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा'

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को अब सीमित सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक बड़े सपने सिर्फ लक्ष्य नहीं देते, बल्कि सोच का दायरा भी बड़ा करते हैं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से बड़े संकल्प लेने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाने की अपील की।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने फिर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को सामने रखा। उन्होंने कहा कि जब दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश खुद को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेता है, तो दुनिया का भारत को देखने का नजरिया भी बदलता है। उनके भाषण का फोकस इसी आत्मविश्वास पर रहा।

'Fragile Five' से तेज रफ्तार अर्थव्यवस्था तक

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय भारत को दुनिया की Fragile Five अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था। लेकिन पिछले 12 साल में देश दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। जून 2026 में भी पीएम मोदी ने भारत के इस आर्थिक बदलाव और 25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का जिक्र किया था।

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 साल में करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले। उन्होंने इसे सरकार की नीतियों और गरीबों तक योजनाओं की पहुंच का नतीजा बताया। यह दावा पीएम मोदी पहले भी सार्वजनिक मंचों से करते रहे हैं।

डिफेंस से खादी तक, उत्पादन में तेज उछाल

पीएम मोदी ने अलग-अलग सेक्टर में बढ़ी उत्पादन क्षमता का आंकड़ा भी रखा। उन्होंने कहा कि 12 साल में डिफेंस प्रोडक्शन चार गुना, खादी और ग्रामोद्योग पांच गुना और इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग सात गुना बढ़ी। रेलवे कोच निर्माण 21 गुना और मोबाइल फोन उत्पादन 33 गुना बढ़ने की बात भी उन्होंने कही।

डिजिटल इंडिया की रफ्तार

प्रधानमंत्री के मुताबिक देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या चार गुना हुई है। डिजिटल ट्रांजेक्शन में करीब 100 गुना बढ़ोतरी हुई। यानी भारत की अर्थव्यवस्था और रोजमर्रा की जिंदगी में डिजिटल सिस्टम अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ा हिस्सा बन चुका है।

गरीबों तक सुविधाएं पहुंचाने की स्पीड बढ़ी

पीएम मोदी ने सरकार की योजनाओं की डिलीवरी स्पीड पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नल से जल कनेक्शन देने की रफ्तार औसतन 15 गुना बढ़ी। गैस कनेक्शन छह गुना तेज रफ्तार से दिए गए। टॉयलेट निर्माण की गति चार गुना और गरीबों के लिए घर बनाने का काम तीन गुना तेज हुआ।

'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा'

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज माहौल सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है। 'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा' की भावना के साथ देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बलिदान देने वाले सभी सेनानियों और महात्मा गांधी समेत आजादी की लड़ाई के नायकों को भी श्रद्धांजलि दी।

140 करोड़ भारतीयों का संकल्प

पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक ताकत अब देश की सबसे बड़ी पूंजी है। उनका संदेश था कि भारत ने जब बड़े लक्ष्य तय किए हैं, तो उन्हें पूरा करने की क्षमता भी देश में मौजूद है। यही भरोसा विकसित भारत की नींव बताया गया।

दुनिया अब भारत को अलग नजर से देख रही

पीएम मोदी के भाषण का सबसे बड़ा संदेश यही रहा कि भारत अब सिर्फ विकास की रफ्तार बढ़ाने की बात नहीं कर रहा, बल्कि दुनिया में अपनी जगह नए तरीके से तय करने की कोशिश कर रहा है। इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल टेक्नोलॉजी और गरीबों तक सुविधाओं की पहुंच को उन्होंने इस बदलाव के अहम संकेतों के तौर पर रखा।

समारोह की शुरुआत में पीएम मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद लाल किले पर तिरंगा फहराया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई। इस बार 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम् का गायन भी कार्यक्रम का हिस्सा बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+