Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Modi: 'चिप' हो या 'शिप' सब कुछ देश में बनाना होगा, पीएम मोदी ने दिया आत्मनिर्भर भारत का नया मंत्र

PM Modi In Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के भावनगर में 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने देश के समुद्री विकास पर जोर दिया और कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। पीएम ने इस दौरे पर 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भरता को देश का सबसे बड़ा लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि भारत में काबिलियत की कोई कमी नहीं है, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने इस काबिलियत को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत को वो सफलता नहीं मिली, जिसका वो हकदार था।

Narendra Modi Gujarat visit Live

PM Modi: 'विदेशी निर्भरता देश का सबसे बड़ा दुश्मन'

पीएम मोदी ने विदेशी निर्भरता को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता होगी, उतनी ही ज्यादा देश की विफलता होगी। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए आत्मनिर्भर होने को एकमात्र विकल्प बताया।

PM Modi: कांग्रेस पर पीएम मोदी का निशाना

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय तक लाइसेंस-कोटा राज ने देश के युवाओं का बहुत नुकसान किया। कांग्रेस ने देश को दुनिया के बाजार से अलग-थलग रखा, जिसकी वजह से भारत तरक्की नहीं कर पाया।

PM Modi: समुद्र से समृद्धि की नई दिशा

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत अब समुद्र को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि आज भावनगर में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है, जो 'पोर्ट लेड डेवलपमेंट' को गति देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि देश के समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार ने पांच नए समुद्री कानून बनाए हैं और बड़े जहाजों को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा दिया है।

PM Modi: लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने की सोच

पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत एक अलग मिजाज के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी लक्ष्य तय करती है, उसे समय से पहले पूरा करके दिखाती है। उन्होंने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की सफलता का उदाहरण दिया, जहां देश ने अपने लक्ष्यों को चार से पांच साल पहले ही हासिल कर लिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि चाहे 'चिप' हो या 'शिप', हमें सब कुछ भारत में ही बनाना होगा। इसी सोच के साथ भारत मैरिटाइम सेक्टर में भी नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म करने जा रहा है।

PM Modi: त्योहार और सेवा का उत्सव

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आने वाले त्योहारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह ऐसे समय में भावनगर आए हैं, जब नवरात्रि शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा कि इस साल जीएसटी में कमी की वजह से बाजारों में और भी ज्यादा रौनक रहेगी।

उन्होंने विश्वकर्मा जयंती से हनुमान जयंती तक देश भर में मनाए जा रहे 'सेवा पखवाड़ा' का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने बताया कि इस दौरान गुजरात में लाखों लोगों ने रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियानों में हिस्सा लिया।

PM Modi: देश के लोगों का किया धन्यवाद

पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए देश और दुनिया के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्यार उनकी सबसे बड़ी संपत्ति और ताकत है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से सभी का धन्यवाद करना संभव नहीं है, इसलिए वे सार्वजनिक रूप से सबका धन्यवाद करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+