धनबाद वासियों के लिए PM मोदी ने लिया था ये संकल्प, पूरा होने पर कहा- 'ये मोदी की गारंटी थी जो आज पूरी हुई'
PM Modi Dhanbad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के शहर धनबाद में 35,700 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। पीएम मोदी ने इसके अलावा सिंदरी में उर्वरक कारखाने का लोकार्प किया है।
पीएम मोदी ने सिंदरी में कई रेल परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाई है। पीएम मोदी ने कहा, ''आज यहां सिंदरी उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया गया है। मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस खास कारखाने को जरूर शुरू करवाउंगा।''

PM मोदी बोले- 'ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई'
पीएम मोदी ने कहा, ''ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई है। मैं 2018 में इस फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास करने आया था। आज सिर्फ सिंदरी कारखाने की ही शुरुआत नहीं हुई है, बल्कि रोजगार के हजारों नए अवसरों की भी शुरुआत हुई है।'' पीएम मोदी की इन बातों को सुन धनबाद की जनता खुशी से झूम उठी है।
पीएम मोदी ने कहा, ''भारत तेजी से यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर होने की तरफ बढ़ रहा है। इससे ना सिर्फ विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि वो पैसा किसानों के हित में खर्च हो सकेगा।''
35 हजार करोड़ रुपये की झारखंड को दी सौगात
पीएम मोदी ने कहा, ''आज झारखंड को 35 हजार करोड़ रुपये से ज्याजा की योजनाओं का उपहार मिला है। मैं अपने किसान भाइयों को, आदिवासी समाज के लोगों को और झारखंड की जनता को इन योजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।''
पीएम मोदी ने कहा, ''पिछले 10 सालों में हमने जनजातीय समाज, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर झारखंड के लिए काम किया है। हमें 2047 से पहले अपने देश को विकसित बनाना है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से एक है। कल ही अर्थव्यवस्था के जो आंकड़े आए हैं वो बहुत ही उत्साह भरने वाले हैं।"












Click it and Unblock the Notifications