Modi के 40 दिन के LOCKDOWN के पीछे है 14वीं सदी का इतिहास

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने बताया कि लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाया जा रहा है। 24 मार्च को पीएम मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसकी अवधि आज खत्‍म हो रही थी। अब लॉकडाउन 19 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। भारत में कोविड-19 महामारी के चलते अब पूरे 40 दिनों का लॉकडाउन होगा। शायद आप यह जानकार हैरान हो जाएंगे कि इस 40 दिन के पीछे जो गणित है, उसका इतिहास 14वीं सदी से जुड़ा हुआ है। जानना चाहते हैं कैसे तो पढ़े यह रिपोर्ट।

40 दिनों वाला क्‍वारंटाइन

40 दिनों वाला क्‍वारंटाइन

कोरोना महामारी के दौरान एक शब्‍द दिन में 100 बार से ज्‍यादा सुनाई देता है-क्‍वारंटाइन। क्‍वारंटाइन एक इटैलियन शब्‍द है और इसका मतलब है आइसोलेशन का 40 दिनों का समय। पुराने दिनों में व्‍यापार के लिए समुद्र पर निर्भर जहाजों पर निर्भर रहना पड़ता था। जहाज किसी भी देश की अर्थव्‍यवस्‍था का बड़ा सहारा होते थे। मगर इस पर तैनात होने वाले लोग अक्‍सर कई प्रकार के संक्रमण के जिम्‍मेदार भी बन जाते थे। इसलिए इन्‍हें अक्‍सर 40 दिनों तक क्‍वारंटाइन करके रखा जाता था। साल 2020 में जब सारे साधन मौजूद हैं और टेक्‍नोलॉजी ऐसी है जिसके बारे सपने में सोचा गया था, तो उस समय भी कोरोना महामारी सुरसा की तरह मुंह खोलकर खड़ी हुई है।

14वीं सदी से क्‍वारंटाइन की परंपरा

पूरी दुनिया में इस महामारी से अब तक एक लाख से ज्‍यादा लोग मारे जा चुके हैं। ऐसे में भारत ने जो लॉकडाउन इस नाजुक समय में घोषित किया है, उसकी अवधि 40 दिनों की हो गई है। फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल ने सबसे पहले इस तरफ सबका ध्‍यान दिलाया। अमेरिकी संगठन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की तरफ से कह गया है कि 14वी सदी में समुद्र के किनारे बसे शहरों को महामारियों से बचाने के लिए क्‍वारंटाइन काफी बड़ा हथियार होता था।

Recommended Video

    Coronavirus Lockdown Extend 3 May | PM Modi ने देश से क्या कहा जानिए 10 बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी
    कई दिनों बाद जहाज पहुंचते थे अपनी मंजिल पर

    कई दिनों बाद जहाज पहुंचते थे अपनी मंजिल पर

    सीडीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा, 'वेनिस से आने वाले जहाज अक्‍सर ऐसे बंदरगाहों से सफर करते हुए लौटते थे जहां पर संक्रमण बहुत होता था। ऐसे में लौटने के बाद उन्‍हें 40 दिनों के लिए कहीं पर रोक दिया जाता था और फिर वह अपने गंतव्‍य पर पहुंचते थे।' तब से ही क्‍वारंटाइन का प्रयोग हैजा, येलो फीवर और ऐसी तमाम महामारियों से लड़ने में किया जा रहा है। सन् 1878 में अमेरिकी कॉग्रेस में एक प्रस्‍ताव पास हुआ था। इस प्रस्‍ताव में क्‍वारंटाइन के लिए सरकार की सहभागिता के लिए कहा गया था। लेकिन सन् 1944 में एक और कानून अमेरिका में आया और इसके बाद सरकार के पास क्‍वारंटाइन की अथॉरिटी आ गई। तीन मई को जब वर्तमान लॉकडाउन की अवधि खत्‍म होगी तो वह आइसोलेशन का 40वां दिन होगा।

    हॉटस्‍पॉट बड़ी चिंता का विषय

    हॉटस्‍पॉट बड़ी चिंता का विषय

    पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा है कि अब कोरोना को किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये चिंता का विषय होना चाहिए।' पीएम मोदी ने इस बात पर भी चिंता जताई के देश में कोरोना के हॉटस्‍पॉट्स में इजाफा हो रहा है। उन्‍होंने कहा, 'हमें हॉटस्‍पॉट्स को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। जिन स्थानों के हॉटस्‍पॉट्स में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी। नए हॉटस्‍पॉट्स का बनना, हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+