Donation for BJP: पीएम मोदी का BJP को चंदा, कितना दिया डोनेशन, पर्ची शेयर कर बताया
भारतीय जनता पार्टी के डोनेशन फॉर नेशन बिल्डिंग मुहिम के तहत पीएम मोदी ने बीजेपी संगठन के फंड के लिए चंदा दिया है। पीएम ने डोनेशन की रसीद शेयर कर अपने डोनेशन के बारे बताया।
बीजेपी को चंदा देने के बाद पीएम ने सोशल मीडिया एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। एक्स पर डोनेशन की पर्ची शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, "मुझे भाजपा में योगदान देने और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करने में खुशी हो रही है। मैं सभी से NaMoApp के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए डोनेशन का हिस्सा बनने का भी आग्रह करता हूं।"

पीएम मोदी ने डोनेशन फॉर नेशन बिल्डिंग मुहिम के तहत बीजेपी को 2 हजार रुपए का चंदा दिया है।पीएम मोदी ने डोनेशन फॉर नेशन बिल्डिंग मुहिम के तहत बीजेपी को 2 हजार रुपए का चंदा दिया है। पीएम मोदी ने डोनेशन स्लिप के साथ अपनी पोस्ट में NaMoApp का एक लिंक भी शेयर किया है। जिसके जरिए सीधे बीजेपी को चंदा दिया जा सकता है।
ऐसे बीजेपी को दे सकेंगे चंदा
पीएम मोदी के अलावा भाजपा के कई और नेताओं ने पार्टी के डोनेशन फॉर नेशन बिल्डिंग कैंपेन के तहत चंदा दिया है। पार्टी डिजिटल माध्यम से भी चंदा रिसीव कर रही है। पीएम मोदी ने डोनेशन स्लिप के साथ जो लिंक शेयर किया है उस पर क्लिक करेंगें तो पेज खुलकर आएगा। फॉर्म में डोनेशन देने वाले को अपनी सारी जरूरी डिटेल्स भरने के बाद चंदे की रकम भरनी है और फिर एक्सेप्ट पर क्लिक करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications