दिग्विजय सिंह बोले- 2014 से पहले पीएम मोदी ने छुपाई अपनी शादी की बात

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नामांकन फॉर्म में वैवाहिक स्थिति की घोषणा नहीं की। भोपाल में एक सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चाई बताने से क्यों बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसी पर पर्सनल आरोप नहीं लगा रहा है लेकिन शादी की बात छुपाने के पीछे आखिरी उनकी क्या मंशा थी।

PM Modi did not declare marital status in nomination forms before 2014, says Digvijaya Singh

उन्होंने साल 2014 में साफ किया कि वो शादीसुदा हैं। लेकिन उन्होंने इससे पहले यह क्यों नहीं बताया कि उनकी शादी भी हुई है। इसके साथ-साथ उन्होंने शैक्षणिक योग्यता को भी छुपाए रखा। दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद से 27 हजार नौकरियां हर दिन कम हुईं हैं। जबकि पीएम ने हर साल 2 दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार के अलावा बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय सिंह को भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। नाम के ऐलान के बाद बुधवार को पहली बार भोपाल पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल से चुनाव लड़ने आते हैं तो उनका स्वागत है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने आखिरी चुनाव साल 2003 में लड़ा था और उसके बाद अब 2019 में चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एयर स्ट्राइक र अब कांग्रेस के मंत्री ने उठाया सवाल, कहा- 300 मरे, कौन गया था गिनने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+