PM Modi Instagram: सोशल मीडिया 'किंग' बने PM मोदी, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले नेता
PM Modi 100 Million Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। वह इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले मौजूदा वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष बन गए हैं।
इस उपलब्धि के साथ ही पीएम मोदी ने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में डिजिटल प्रभाव और लोकप्रियता के नए मानक स्थापित कर दिए हैं। इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ वे न केवल भारत के, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के पांच सबसे बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स को मिला भी दिया जाए, तो भी वे अकेले पीएम मोदी की बराबरी नहीं कर पाते।
World Leader Instagram Rankings 2026: इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का रिकॉर्ड, दुनिया के नेताओं से कहीं आगे
प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था। तब से लेकर अब तक उनका अकाउंट सरकारी कार्यक्रमों, अंतरराष्ट्रीय दौरों, नीतिगत फैसलों के साथ-साथ व्यक्तिगत पलों की झलक दिखाने का एक बड़ा माध्यम बन चुका है। यही वजह है कि उनका फॉलोअर्स बेस लगातार बढ़ता रहा और अब 10 करोड़ के पार पहुंच गया। यह आंकड़ा बताता है कि पीएम मोदी की सोशल मीडिया मौजूदगी केवल संख्या तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर गहरे जुड़ाव को भी दर्शाती है।
वैश्विक नेताओं की रेस में कौन कितने नंबर पर
स्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने समय के सभी वैश्विक नेताओं से कहीं आगे निकल चुके हैं। पीएम मोदी ने 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उनके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगभग 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
वहीं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के करीब 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को इंस्टाग्राम पर करीब 6.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
इन आंकड़ों से साफ है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी की पहुंच और लोकप्रियता अन्य वैश्विक नेताओं की तुलना में कई गुना अधिक है। ॉ
भारत में भी राजनीतिक नेताओं से बड़ी दूरी
देश के भीतर भी प्रधानमंत्री मोदी इंस्टाग्राम पर सबसे आगे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह अंतर दिखाता है कि भारतीय राजनीति में सोशल मीडिया के स्तर पर पीएम मोदी की पकड़ कितनी मजबूत है।
इंस्टाग्राम पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इजरायल में हैं। इस दौरान इजरायल की संसद कनेसेट ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान 'स्पीकर ऑफ द कनेसेट मेडल' से सम्मानित किया।
कनेसेट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह सम्मान भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने में पीएम मोदी की व्यक्तिगत नेतृत्व क्षमता और असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। संसद को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी को इजरायली सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाकर सम्मान दिया।
सोशल मीडिया से कूटनीति तक बढ़ता प्रभाव
इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा और इजरायल में मिला सर्वोच्च संसदीय सम्मान-ये दोनों घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल राजनीतिक नेतृत्व में बल्कि डिजिटल कूटनीति और वैश्विक संवाद के क्षेत्र में भी एक प्रभावशाली चेहरा बन चुके हैं। सोशल मीडिया के जरिए सीधे जनता से संवाद और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूत उपस्थिति, पीएम मोदी की वैश्विक पहचान को और मजबूत कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications