पीएम मोदी ने अयोध्या राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर दी बधाई, "सदियों के बलिदान" को किया याद
अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। आज 11 जनवरी से 13 जनवरी तक रामनगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बने भव्य राममंदिर में राम लला मूर्ति प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर सभी देशवासियों को शुभकामानाएं दी हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए सदियों के बलिदान को याद किया।

याद रहे अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह 22 जनवरी 1024 को हुआ था। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के समय मुख्य अनुष्ठान किया था। राम मंदिर के शुभांरभ पर देश भर की जानी-मानी हस्तियां और आम जन भगवान राम के दर्शन करने और समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुुचे थे।
वहीं अब राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर आयोजित हो रहे समारोह के अवसर पर पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की और सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
पीएम मोदी ने राम मंदिर के "सदियों के बलिदान" को याद किया
पीएम मोदी ने कहा "अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष के बाद बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और आध्यात्मिकता की एक महान विरासत है।"
प्रधानमंत्री ने कहा "मुझे विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।"
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक… pic.twitter.com/DfgQT1HorT
— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2025
सीएम योगी करेंगे उद्घाटन और राम लला का 'अभिषेक'
11 से 13 जनवरी तक अयोध्या में राम मंदिर की पहली वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे और राम लला का 'अभिषेक' करेंगे। इस अवसर पर 110 साथ-साथ आम लोगों को भी शामिल होंगे।
रामलला को पहनाई जाएगी ये खास ड्रेस
राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार प्रतिशष्ठा द्वादशी के पहले दिन यानी आज अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला को पीतांबरी पोशाक पहनाई जाएगी। राम लला को पहनाई जाने वाली ये पीली पोशाक दिल्ली में तैयार हुई है। जिसे बनाने में सोने और चांदी के धागों का इस्तेमाल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications