कांग्रेस आरक्षण खत्म करने का अफवाह फैला रही है- पीएम मोदी
पीएमओ ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। यह वही स्थान है जहां 6 दिसंबर 1956 को बाबासाहेब का महापरिनिर्वाण हुआ था।
नई दिल्ली। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री मोदी राजधानी दिल्ली में 'डॉ. अंबेडकर नैशनल मेमोरियल' का उद्घाटन किया। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो की यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में सवार हुए। मेट्रो के अंदर लोग पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते दिखे। पीएम मेट्रो से 26, अलीपुर रोड पहुंचे और वहां डॉ. आंबेडकर नैशनल मेमोरियल' का उद्घाटन किय। यह स्मारक दिल्ली में 26 अलीपुर रोड पर बनाया गया है।
पीएमओ ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। यह वही स्थान है जहां 6 दिसंबर 1956 को बाबासाहेब का महापरिनिर्वाण हुआ था। दिसंबर 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने महापरिनिर्वाण स्थल का उद्घाटन किया था। मार्च 2016 में पीएम मोदी ने इस स्मारक की आधारशिला रखी थी। दो साल में यह स्मारक बनकर तैयार हो गया है। बता दें कि 14 अप्रैल को बाबासाहेब की जयंती बनाई जाती है। इससे पहले प्रधानमंत्री इस स्मारक को जनता को सौंपा है।












Click it and Unblock the Notifications