दिसंबर माह में ओडिशा का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी, बीजेपी नेता मोहन माझी ने किया खुलासा
2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं वहीं नए साल पर ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होंगे। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अन्य गैर भाजपा शासित राज्यों को अभी से टारगेट करना शुरू कर चुकी है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री के ओडिशा दौरा करने की बात कही है।

मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक मोहन माझी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में ओडिशा का दौरा करने की संभावना है।
माझी ने ये जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी ओडिशा में एक सरकारी कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए आने वाले हैं।
माझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा
पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय नेता दिसंबर और जनवरी में ओडिशा का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा हमारा ध्यान पार्टी की ताकत बढ़ाने और ओडिशा में सरकार बनाने पर है। पता चला है कि 24 दिसंबर को संबलपुर आईआईएम में एक कार्यक्रम है। इसलिए माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications