'BSF जवान की भारत में हुई सकुशल वापसी', PM Modi ने लोकसभा में पाकिस्तान के दुष्प्रचार पर किया करारा वार
PM Modi News: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने गलती से पाकिस्तान क्षेत्र में प्रवेश करने वाले बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ की सुरक्षित वापसी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जवान की सम्मानजनक वापसी भारत की कूटनीतिक दृढ़ता का प्रतीक है। हमारे सैन्य बलों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली घटना भी है। पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन शॉ गलती से पाकिस्तानी रेंजर में चले गए थे।
भारतीय बीएसएफ जवान की आंखों और हाथ पर पट्टी बांधकर तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों ने सरकार और सैन्य बलों के साथ ही आम भारतीयों को भी गहरी चिंता में डाल दिया था। हालांकि, डीजीएमओ (DGMO) स्तर की वार्ता और कूटनीतिक दखल की वजह से 20 दिन बार 14 मई को उनकी सुरक्षित वापसी वाघा-अटारी बॉर्डर के जरिए हो सकी।

PM Modi ने इसे बड़ी कूटनीतिक सफलता बताया
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'गलती से पाकिस्तानी रेंजर में चले गए बीएसएफ जवान की तस्वीरों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान ने झूठ फैलाने की कोशिश की थी। हमारा जवान पूरी गरिमा और सम्मान के साथ वतन वापस लौटा। भारत की कूटनीति और सुरक्षा बलों के लिए हमारी गंभीरता ने जवान की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।'
यह भी पढे़ं: 'PM मोदी कुछ बोलेंगे, तो ट्रंप सारी बातें खुलकर कह देंगे', राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप
पीएम मोदी ने इस दौरान पंजाब के आदमपुर एयरबेस के बारे में फैलाए गए झूठ का जिक्र करते हुए कहा, 'पाकिस्तान ने एयरबेस के बारे में झूठ फैलाने की कोशिश की थी। मैं खुद 13 मई को आदमपुर एयरबेस गया, ताकि पाकिस्तान के झूठ की पोल दुनिया के सामने खोली जा सके। हमारे सैन्य बलों के मनोबल के लिए भी यह जरूरी था।'
भारतीय सेना और सीमाओं की सुरक्षा पर PM ने दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सीमाओं की सुरक्षा और सैन्य बलों को सुदृढ़ करने की जरूरत पर भी जोर दिया। पीएम ने कहा, 'हमारी रक्षा क्षमता का विस्तार और सैन्य बलों की एकता सबसे बड़ी ताकत है।' पीएम मोदी का लोकसभा में दिया यह बयान पाकिस्तान और पड़ोसी देशों को दिया जाने वाला सख्त संदेश है। पीएम ने इसके जरिए फिर स्पष्ट कर दिया है कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
यह भी पढे़ं: ऑपरेशन महादेव: पहलगाम के आतंकियों के खात्मे में 22 तारीख की भूमिका अहम, इत्तेफाक या कुछ और संकेत?












Click it and Unblock the Notifications