ऑपरेशन महादेव: पहलगाम के आतंकियों के खात्मे में 22 तारीख की भूमिका अहम, इत्तेफाक या कुछ और संकेत?
भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले 2025 के तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चर्चा के दौरान बताया कि ऑपरेशन महादेव चलाकर मारे गए इन आतंकियों की शिनाख्त लश्कर ए तैयबा के ए श्रेणी के कमांडर सुलेमान उर्फ फैजल हट, हमजा अफगान और एक श्रेणी के वांछित आतंकी जिब्रान के रूप में हुई है। इनके पास से पाकिस्तानी मतदाता पहचान पत्र व पाकिस्तान में बनी चॉकलेट और हथियार बरामद हुए हैं।
आतंकियों के पास बरामद हथियार एक कार्बाइन और दो एके-47 राइफलें व खाली कारतूस सोमवार रात को चंडीगढ़ लाकर केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला जांच की गई। जांच में साबित हुआ कि इनमें भी वो ही गोलियां इस्तेमाल की गई हैं, जो पहलगाम हमले में चलाई गई थीं।

पहलगाम आतंकी हमला और हमले में शामिल आतंकियों को ढेर करने तक के पूरे घटनाक्रम में 22 तारीख की भूमिका रही है। क्या यह सिर्फ इत्तेफाक है, या कोई संकेत? गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में पहलगाम हमला व ऑपरेशन महादेव की टाइमलाइन कुछ यूं बताई।
22 अप्रैल 2025
इस दिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन वैली में शाम को पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ। नाम व धर्म पूछ-पूछकर गोली मारकर 26 लोगों की जान ली गई।
रात को दिल्ली में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक हुई, जिसमें तय किया गया है पहलगाम में हमला करने वाले आतंकी जम्मू-कश्मीर छोड़कर पाकिस्तान ना भाग पाएं। पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
22 मई 2025
पहलगाम हमले के आतंकियों का सुराग लगाने में जुटी भारत की आंतरिक खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को सूचना मिली कि आतंकी दाचीगाम इलाके में छिपे हो सकते हैं।
भारतीय सुरक्षा बलों ने 'ऑपरेशन महादेव' शुरू किया और आतंकी तलाश में जुट गए। आईबी और सेना ने अल्ट्रा सिग्नल कैप्चर करने के लिए उपकरण तैनात किए।
एक माह तक इस उपकरण की मदद से आतंकियों के सिग्नल कैप्चर करने की कोशिश की गई। इसके अलावा भारतीय सेना के अफसर ऊंचाइयों वाले स्थानों पैदल पेट्रोलिंग की।
22 जून 2025
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पकड़े गए 1055 संदिग्धों से तीन हजार घंटे तक पूछताछ की, जिसमें बशीर परवेज की पहचान हुई। परवेज ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले से एक दिन पहले बैसरन से दो किलोमीटर दूर ढोंक में आकर गए थे।
22 जुलाई 2025
आईबी और भारतीय सेना को सबसे बड़ी कामयाबी इस दिन मिली। सेंसर से आतंकियों के श्रीनगर के पास दाचीगाम के जंगल में छिपे होने की पुष्टि हुई। भारतीय सेना ने तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी की।
28 जुलाई 2025
सेना, CRPF और J&K पुलिस के संयुक्त 'ऑपरेशन महादेव' में पहलगाम हमले के तीनों आतंकी - सुलेमान उर्फ फैजल जट, हमजा अफगानी और जिब्रान को मार गिराया गया।












Click it and Unblock the Notifications