'मेरे परिवार की बहनों की सहूलियतें बढ़ेंगी, उनका जीवन आसान होगा', गैस के दाम कम होने पर बोले पीएम मोदी
PM Modi Rakshabandhan Domestic Cylinders: पीएम मोदी ने रक्षाबंधन और ओणम के शुभ अवसर पर देश की माताओं और बहनों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को घरेलू सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर की कुल सब्सिडी अब 400 रुपये हो जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार हमारे परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन है। गैस के दाम कम होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियतें बढ़ेंगी और उनका जीवन आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, यही ईश्वर से मेरी कामना है।

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि इससे बदलते वैश्विक परिदृश्य के कारण बढ़ती महंगाई से जनता को राहत मिलेगी। इसके साथ ही कैबिनेट ने 75 लाख नए उज्ज्वला कनेक्शन को भी मंजूरी दी है। जिससे गरीब और जरूरतमंद माताओं को धुएं के अभिशाप से मुक्ति मिलेगी। इन लोक कल्याणकारी फैसलों के लिए पीएम मोदी का आभार।
बता दें कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सरकार लोगों को मंहगाई के मुद्दे पर बड़ी राहत दी है। सरकार ने घरेलू सिलेंडर 200 रुपये सस्ता कर दिया है। इस कटौती का लाभ सभी को दिया जाएगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी उपयोगकर्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती का फैसला किया है। यह रक्षा बंधन के अवसर पर देश की महिलाओं के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से एक उपहार है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। जिसका लाभ सभी को मिलेगा। वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी और पुतिन के बीच हुई बातचीत, G-20 में बताया कौन होगा शामिल, चंद्रयान-3 को लेकर भी दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications