फेसबुक पर नंबर 1 बने पीएम मोदी, ट्रंप हुए पीछे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस मामले में आगे निकल गए हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से नंबर 1 हो गए हैं। बरसन मार्सटेलर की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी को सबसे ज्यादा लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं। पीएम मोदी को अब फेसबुक पर 40 मिलियन (4 करोड़ ) लोग फॉलो करते हैं। मोदी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं जिन्हें 20 मिलियन (2 करोड़) लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे नंबर भारत के प्रधानमंत्री के कार्यालय का फेसबुक पेज है। अन्य भारतीय नेताओं की बात करें तो भारत के राष्ट्रपति का फेसबुक एकाउंट नौवें स्थान पर है। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 16 वें स्थान पर हैं।
इस रिपोर्ट के अंतर्गत देशों के प्रमुख, सरकारों और विदेश मंत्रियों के 590 फेसबुक पेजों का अध्ययन किया गया। विश्व के नेताओं में पीएम मोदी ऐसे हैं जिनकी पोस्ट पर इंटरैक्शन्स ज्यादा होती हैं। इसमें लाइक, कमेंट और शेयर शामिल है। साल 2016 के आधार पर बनाई गई इस रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी की मां के साथ तीन फोटो का सेट सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली पोस्ट थी।
इससे पहले खुद पीएम मोदी के बारे में फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग ने कहा था कि मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा है कि सभी फेसबुक पर उपलब्ध हों, ताकि नागरिकों से सीधा फीडबैक मिल सके।
बीते साल पीएम मोदी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से 1 कदम पीछे, यानी नंबर 2 थे।
ये भी पढ़ें: RBI भी नहीं जानता, कितने खातों में जमा हुए 2.5 लाख से ज्यादा रुपए












Click it and Unblock the Notifications