PM Modi Bday: पीएम मोदी को मिले 1200 से अधिक स्मृति चिन्ह, उपहारों की ई-नीलामी शुरू, जानें सभी डिटेल

PM Modi Bday: पीएम मोदी को मिले 1200 से अधिक स्मृति चिन्ह, उपहारों की ई-नीलामी शुरू, जानें सभी डिटेल

नई दिल्‍ली, 17 सितंबर: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपना 72 वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर संस्कृति मंत्रालय ने पीएम मोदी को भेट में मिले हुए प्रतिष्ठित और यादगार उपहारों की 16-दिवसीय ई-नीलामी शुरू की गई है। ई-नीलामी का चौथी सीरीज आज से शुरू हो चुका है जो 2 अक्टूबर को समाप्त होगा।

modi

पीएम मोदी को मिली हुई इन चीजों का प्रदर्शन दिल्ली में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) में होगा और यहां इन चीजों को देखने जाने के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। वहीं पीएम मोदी के उपहारों और स्‍मृति चिन्‍हों की नीलामी के माध्यम से जुटाई गई धनराशि नमामि गंगे कार्यक्रम में योगदान खर्च की जाएगी। जो प्रमुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परियोजना है जो गंगा के संरक्षण और कायाकल्प करने की योजना है।

पहली नीलामी 2019 में हुई थी ऐसी पहली नीलामी

इस तरह की पहली नीलामी 2019 में हुई थी जिसमें आम जनता के लिए बोली लगाने के लिए 1,805 उपहार खोले गए थे। दूसरे दौर में 2,772 उपहार वस्तुओं की नीलामी की गई। सितंबर 2021 में तीसरे दौर की नीलामी में 1,348 आइटम थे।

जानें कहां देख सकते हैं ये सारे स्‍मृति चिन्‍ह और उपहार

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने समाचार एजेंसियों को बताया कि "इस साल लगभग 1,200 स्मृति चिन्ह और उपहार वस्तुओं को ई-नीलामी में रखा गया है। स्मृति चिन्हों का प्रदर्शन नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट, नई दिल्ली में किया गया है। इन वस्तुओं को वेबसाइट https://pmmementos.gov.in/#/ पर भी देखा जा सकता है। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+