11 और 12 अक्टूबर को चेन्नई के ममल्लापुरम में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग का स्वागत करेंगे पीएम मोदी
Recommended Video
बीजिंग। भारत और चीन के बीच दूसरा अनौपचारिक सम्मेलन 11 और 12 अक्टूबर को चेन्नई के ममल्लापुरम में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस दिन दूसरी बार इनफॉर्मल समिट के लिए मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को होने वाली यह समिट अप्रैल 2018 में चीन के वुहान में हुई मोदी-जिनपिंग समिट के बाद दूसरी इनफॉर्मल समिट है। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से बुधवार को एक बयान जारी कर इस बात की आधिकारिक पुष्टि की गई है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया, 'आने वाली चेन्नई इनफॉर्मल समिट दोनों नेताओं को एक मौका देगी कि वे द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर जरूरी मुद्दों को लेकर चर्चा कर सकेंगे और भारत-चीन की करीबी साझेदारी को गहरा करने के लिए विचार साझा कर पाएंगे।' पीएम मोदी और जिनपिंग ने वुहान में 27 और 28 अप्रैल को मिले थे।दोनों की मुलाकात इस बार चेन्नई से 56 किलोमीटर दूरी ममल्लापुरम में हो रही है। सांतवें दशक के इस शहर का एतिहासिक महत्व है और इसे एक हैरिटेज साइट माना जाता है। इस बार दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब कश्मीर को लेकर अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान, चीन की तरफ देख रहा है। हालांकि चीन की ओर से पहले ही साफ किया जा चुका है कि कश्मीर, भारत-पाक का आपसी मसला है और इसे बातचीत के जरिए दोनों देश सुलझाएं।












Click it and Unblock the Notifications