केजरीवाल के बाद अब पीएम मोदी और अमित शाह ने मांगा चंदा, खुद दान किए इतने रुपए
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने 'नमो ऐप' के जरिए अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से छोटी राशि इकट्ठा करने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत पीएम मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर लोगों से अपील की और कहा कि वे नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए भारतीय जनता पार्टी के लिए सहायता राशि डोनेट कर सकते हैं। उन्होंने खुद भी 1000 रु इस ऐप के जरिए पार्टी को डोनेट किया। इसके अलावा बीजेपी के कई नेताओं ने ट्वीट किया और पार्टी के लिए डोनेशन देने की अपील की।

नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप के जरिए की डोनेशन देने की अपील
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'आप 5 रुपये से लेकर 1000 रु तक की कोई भी राशि 'नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप' के माध्यम से डोनेट कर सकते हैं। आपका समर्थन और योगदान देश की सेवा के लिए हमारे कार्यकर्ताओं के संकल्प को मजबूत करेगा।'
अमित शाह ने भी किया ट्वीट
पीएम मोदी की अपील के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्वीट किया और लोगों से पार्टी के लिए डोनेशन देने की अपील की। शाह ने बताया कि उन्होंने भी 1000 रु की राशि नमो ऐप के जरिए डोनेट की है। सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट कर बताया कि उन्होंने 1000 रु डोनेट किए हैं।
बीजेपी के लिए फंड देने की कई नेताओं ने की अपील
आम आदमी पार्टी द्वारा घर-घर जाकर फंड इकट्ठा करने के लिए अभियान शुरू करने के कुछ दिनों बाद ही पीएम मोदी ने बीजेपी के लिए डोनेट करने की लोगों से अपील की। एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच द्वारा एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि भाजपा को 2016-17 के दौरान चंदे के रूप में 532.27 करोड़ रुपये मिले, जोकि पिछले वित्त वर्ष (2015-16) में मिले 76.85 करोड़ रुपये के चंदे की तुलना में 593 फीसदी अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications