Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा स्थगित होने के बाद पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत कई पार्टियों के नेता स्पीकर से मिले

नई दिल्ली, 11 अगस्त। हंगामे के चलते लोकसभा स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता कांग्रेस अधीर रंजन चौधरी समेत कई नेता लोकसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे।

Om Birla

इसके पहले बुधवार को संसद में भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कार्यक्रम के मुताबिक लोकसभा 13 अगस्त तक चलनी थी लेकिन हंगामे के चलते लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने 11 अगस्त मंगलवार को सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सदन न चलने से वह दुखी है।

Recommended Video

    Monsoon Season: लोकसभा स्पीकर Om Birla से मिले PM Modi, Sonia gandhi समेत कई नेता | वनइंडिया हिंदी

    सदन स्थगित होने के बाद लोकसभा स्पीकर से मिलने जो नेता पहुंचे हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और टीएमसी, शिरोमणि अकाली दल, वाईएसआरसीपी, बीजेडी के सांसद समेत दूसरे नेता भी शामिल हैं।

    वहीं सदन की कार्यवाही प्रभावित होने से दुखी लोकसभा स्पीकर ने कहा "इस लोकसभा सत्र की उत्पादकता मेरी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही। पिछले 2 वर्षों में, सदन ने 122% उत्पादकता हासिल की। मैं हमेशा सदन की उत्पादकता के उच्च स्तर को बनाए रखने की कोशिश करता हूं। गतिरोध ने इस सत्र में कामकाज को प्रभावित किया।"

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+