PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी क्यों है इतने लोकप्रिय? नए सर्वे ने खोला राज, राहुल गांधी को लगेगी मिर्ची
PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जीवन के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं, इस खास दिन को बीजेपी स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट कर रही है। भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 'सेवा पखवाड़ा' मनाएगी, जिसकी थीम 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' रखी गई है।
पीएम मोदी देश के ही नहीं बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। उनका जीवन आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत है। एक निर्धन परिवार का बेटा, जिनके पिता चाय बेचते थे और मां घरों में काम करती थीं, आज वो देश का प्रधानमंत्री है, ये अपने आप में ही काफी बड़ी बात है। उनका ये सफर बहुत सारी कठिनाईयों और संघर्ष से भरा हुआ है।

चाहे उनकी नेतृत्व क्षमता हो, निर्णय लेने का साहस हो या जनता से जुड़ाव - मोदी आज एक ऐसा नाम बन चुके हैं जो करोड़ों लोगों की उम्मीदों और विश्वास का प्रतीक है। उनके करिश्माई अंदाज से उनकी आलोचना करने वाले भी वाकिफ हैं, वो भी जानते हैं कि देश का एक बड़ा वर्ग उनकी बातों पर भरोसा करता है।
पीएम मोदी आखिर इतने लोकप्रिय क्यों हैं? (PM Modi 75th Birthday)
जनमानस का जो प्रेम और भरोसा नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने जीता है, वो करना आसान नहीं है। अब सवाल ये उठता है कि पीएम मोदी आखिर इतने लोकप्रिय क्यों हैं? इंडिया टीवी के 'पब्लिक पोल' में इस बारे में खुलकर चर्चा की गई जिसमें कई बातें सामने आईं, जिनकी वजह से ही पीएम मोदी आम से खास बनते हैं।
क्या है PM Modi की सक्सेस और लोकप्रियता का राज?
- जनता से सीधा जुड़ाव: पोल के मुताबिक मोदी अपनी बात सीधे जनता तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। वो सोशल मीडिया के मास्टर हैं और लोगों की भावनाओं को समझने का प्रयास करते हैं।
- निर्णायक नेतृत्व: बड़े और कठिन फैसले लेने की क्षमता ने उन्हें एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया है।
- राजनीति से अलग भी सोच: राष्ट्रवाद और विकास की सोच ने उन्हें हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया। वो एक ऐसे नेता हैं जो कि राजनीति के अलावा भी हर विषय का ज्ञान रखते हैं और खुलकर बात करते हैं, इसी वजह बच्चे, युवा, बुजुर्ग सब उनसे जुड़ते हैं।

- वैश्विक पहचान: विरोधी दल चाहे जितने आरोप लगाएं लेकिन सच यही है कि मोदी ने भारत की विदेश नीति को नई दिशा दी और भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत बनाया।
- हार्डवर्क: पीएम मोदी खुद बहुत मेहनती हैं, स्वयं श्रम करते हैं इसलिए उनके साथ के लोग भी लगातार मेहनत करते हैं। एक भी छुट्टी ना लेना, लगातार काम करना ही उनकी लोकप्रियता और सक्सेस का बड़ा कारण है।
केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशी धरती पर भी PM Modi का डंका
अमेरिका की बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने जुलाई में एक सर्वे किया था, जिसके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता हैं, इस सर्वे में 75 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी को लोकप्रिय कहा था। पीएम मोदी के बाद दूसरा नंबर साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग( 59% ) थे, जबकि इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आठवां स्थान ( 45%) मिला था।

एक नजर नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के सफर पर
- नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में एक साधारण परिवार में हुआ।
- बचपन से ही वे संघ (आरएसएस) से जुड़े और समाजसेवा की राह पर बढ़े।
- वो गुजरात के मुख्यमंत्री (2001 से 2014 तक रहे।
- 2001 में वे पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
- विकास के मॉडल और आर्थिक प्रगति ने उन्हें 'विकास पुरुष' की पहचान दी।
प्रधानमंत्री का सफर (2014-वर्तमान)
- 2014 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाई और प्रधानमंत्री बने।
- 2019 में और भी बड़ी जीत हासिल की, जिसने उनकी लोकप्रियता को साबित किया।
- आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत जैसी योजनाएं उनके नेतृत्व में देश की पहचान बनीं।
- 2024 में ही उन्हें जनता का प्यार मिला और वो लगातार तीसरी बार देश के पीएम बने।












Click it and Unblock the Notifications