ट्रंप-इफेक्ट बनाम मोदी मैजिक, PM Modi के 5 बड़े ऐलान से शेयर बाजार में आएगा तूफान?
Independence Day PM Modi : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के लिए कई बड़े ऐलान किए, जिनका सीधा असर सोमवार, 18 अगस्त को शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है। पीएम मोदी ने जहां एक ओर नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म की घोषणा की।
पीएम मोदी ने युवाओं के लिए रोजगार योजना, सेमीकंडक्टर मिशन, परमाणु ऊर्जा विस्तार और 'मेड इन इंडिया' को नई गति देने जैसे वादे भी किए। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि इन घोषणाओं से कई सेक्टरों में तेजी आ सकती है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्रभाव को कम किया जा सकता है।

1. GST Reforms India: दिवाली पर GST रिफॉर्म
पीएम मोदी ने ऐलान किया कि दिवाली के आसपास नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म लागू किए जाएंगे। इसमें जरूरी वस्तुओं पर टैक्स कम किया जाएगा, जिससे कीमतें घटेंगी। इसका लाभ खासकर FMCG और MSME सेक्टर को होगा, और सोमवार को इन सेक्टर्स के स्टॉक्स में खरीदारी बढ़ सकती है।
2. Nuclear Energy Expansion: परमाणु ऊर्जा क्षमता में 10 गुना वृद्धि
प्रधानमंत्री ने अगले 20 वर्षों में देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत 10 नए न्यूक्लियर रिएक्टर पर काम चल रहा है। इसका सीधा लाभ न्यूक्लियर पावर प्लांट EPC कंपनियों, टरबाइन और रिएक्टर उपकरण निर्माताओं, तथा यूरेनियम खनन कंपनियों को मिलेगा, जिससे इनके शेयरों में उछाल आ सकता है।
3. Made in India: मेड इन इंडिया' को नई ऊंचाई
पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों और युवाओं को चुनौती दी कि जैसे कोविड-19 के दौरान भारत ने वैक्सीन बनाई और UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम में क्रांति लाई, उसी तरह अब स्वदेशी जेट इंजन भी तैयार करना होगा। इस ऐलान से डिफेंस सेक्टर के स्टॉक्स में तेजी की उम्मीद है।
4. Reform Task Force: रिफॉर्म टास्क फोर्स का गठन
2047 तक भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ एक विशेष 'रिफॉर्म टास्क फोर्स' बनाई जाएगी। यह टीम तेज आर्थिक विकास, लालफीताशाही खत्म करने, गवर्नेंस को आधुनिक बनाने और इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सर्विसेज, बैंकिंग व लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मजबूत करने पर काम करेगी। इन सेक्टरों से जुड़े शेयरों में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।
5. Semiconductor Mission India: सेमीकंडक्टर मिशन
पीएम मोदी ने कहा कि 50-60 साल पहले भारत में सेमीकंडक्टर फैक्ट्री लगाने की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया था, जबकि बाकी देश इस क्षेत्र में आगे निकल गए। अब भारत मिशन मोड में काम कर रहा है और साल के अंत तक देश में पहला स्वदेशी चिप तैयार हो जाएगा। इस घोषणा से सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन, और इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में सोमवार को तेजी आने की संभावना है।
Stock Market: निवेशकों की निगाह सोमवार पर
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी के ये ऐलान न सिर्फ निवेशकों के लिए नए अवसर पैदा करेंगे, बल्कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच भारतीय बाजार को मजबूती भी देंगे। अगर इन घोषणाओं पर तेजी से अमल होता है, तो सोमवार को शेयर बाजार में बंपर तेजी देखने को मिल सकती है।
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications