ट्विटर पर पीएम मोदी ने दिया अपने आलोचक को जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं, लेकिन उनके विरोधियों का कहना है कि वह अपने आलोचकों को सोशल मीडिया पर जवाब नहीं देते हैं। लेकिन पीएम ने ट्विटर पर अपने विरोधियों को गलत ठहरा दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक, ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। लेकिन बहुत कम ही वह कमेंट में अपने प्रशंसकों के सवालो का जवाब देते है।
दरअसल प्रधानमंत्री कई लोगों के ट्वीट का जवाब दे रहे थे। तभी एसएस सिंह नाम के यूजर ने प्रधानमंत्री को ट्वीट करके कहा कि मैं आपकी आलोचना करता हूं लिहाजा आप मुझे रिप्लाई नहीं करेंगे।
लेकिन प्रधानमंत्री ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि सकारात्मक आलोचना के लिए वह हमेशा तैयार हैं और आप अपनी बात खुलकर रख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications