PM Kisan e-KYC: कब आएंगे 2000 रुपये? 22वीं किस्त से पहले निपटा ले ये काम, वरना कट जाएगा लिस्ट से नाम
PM Kisan Yojana e-KYC: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) भारत सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। ये देश के करोड़ों अन्नदाताओं को सीधा आर्थिक सपोर्ट प्रदान कर रही है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित इस योजना का मूल उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती के बीज, खाद और घरेलू खर्चों के लिए निश्चित आय सुनिश्चित करना है।
साल 2026 की शुरुआत के साथ ही अब लाभार्थी किसानों की नजरें आगामी 22वीं किस्त पर टिकी हैं। हालांकि, सरकार ने अब नियमों को सख्त कर दिया है। योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए अब Aadhaar आधारित e-KYC और बैंक खाते का आधार से लिंक होना अनिवार्य है।

यदि आप भी एक किसान हैं और चाहते हैं कि आपकी 2,000 रुपये की किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में आए, तो समय रहते अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना और पात्रता शर्तों की जांच करना आवश्यक है। यहां हमने घर बैठे eKYC करने का आसन तरीका बताया है। इसकी मदद से आप खुद घर बैठे eKYC कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: PM Kisan e-KYC: बदल गया नियम, अब सिर्फ eKYC से नहीं चलेगा काम, 22वीं किस्त चाहिए तो तुरंत बनवाएं ये ID
PM Kisan Yojana: कब-कब आती है किस्त?
PM Kisan योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। किस्तों का समय चक्र इस प्रकार है:
- पहली किस्त: अप्रैल से जुलाई के बीच।
- दूसरी किस्त: अगस्त से नवंबर के बीच।
- तीसरी किस्त: दिसंबर से मार्च के बीच।
पिछले रुझानों और वित्तीय चक्र को देखते हुए, 22वीं किस्त फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच जारी होने की संभावना है।
PM किसान में अब e KYC जरूरी, अब घर बैठे करें पूरा
सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना e-KYC के अब किसी भी किसान के खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए अब OTP आधारित e-KYC शुरू की गई है।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट [https://pmkisan.gov.in/] पर जाएं।
- होमपेज पर दाईं ओर दिख रहे 'e-KYC' विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना Aadhaar Number दर्ज करें और सर्च बटन दबाएं।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें।
- सबमिट करते ही आपकी e-KYC प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।
PM Kisan Yojana: कौन हैं पात्र और किन्हें नहीं मिलेगा लाभ?
PM Kisan योजना का लाभ लेने के लिए कुछ कड़े मापदंड निर्धारित किए गए हैं। केवल वही किसान आवेदन कर सकते हैं जो:
- भारत के नागरिक हों और जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज हो।
- जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ा हो।
ये लोग नहीं ले सकते लाभ (Exclusion Criteria):
- संस्थागत भूमि धारक (Institutional Landholders)।
- सरकारी कर्मचारी (वर्तमान या रिटायर्ड) जिनकी मासिक पेंशन ₹10,000 या उससे अधिक है।
- डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर लोग।
- इनकम टैक्स देने वाले व्यक्ति या प्रोफेशनल टैक्स के दायरे में आने वाले लोग।
PM Kisan Registration: पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप नए किसान हैं और इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य हैं:
- नागरिकता प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक)
- बैंक खाता विवरण (DBT सक्षम)
- जमीन के अपडेटेड कागजात (खतौनी/जमाबंदी)
किसानों के लिए विशेष सलाह
योजना की निरंतरता बनाए रखने के लिए लाभार्थी अपनी 'Beneficiary Status' नियमित रूप से पोर्टल पर चेक करते रहें। यदि आपके स्टेटस में 'Land Seeding' या 'e-KYC' के आगे 'No' लिखा है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। भविष्य की किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या ब्लॉक कार्यालय से संपर्क कर अपनी जानकारी अपडेट कराएं।
ये भी पढ़ें: CM Kisan Samman Yojana 5th Installment: सीएम किसान सम्मान योजना की 5वीं किस्त पर अपडेट, इस दिन आएंगे पैसे!
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications