CM Kisan Samman Yojana 5th Installment: सीएम किसान सम्मान योजना की 5वीं किस्त पर अपडेट, इस दिन आएंगे पैसे!
CM Kisan Samman Yojana 5th Installment: राजस्थान के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के लाखों किसानों का मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 5वीं किस्त का इंतजार खत्म हो सकता है। पहले ऐसी खबर थी कि 5वीं किस्त मकर संक्रांति के मौके पर खाते में आ सकती है। हालांकि, अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स और हालिया सरकारी संकेतों के अनुसार, राज्य सरकार यह किस्त 26 जनवरी 2026 तक जारी कर सकती है। गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों को प्रदेश सरकार यह तोहफा दे सकती है। इसके लिए जरूरी तैयारी की जा रही है।

74 लाख किसानों को मिल सकता है लाभ
इस योजना के तहत राज्य के लगभग 74 लाख पात्र किसानों को इसका फायदा मिलेगा। सरकार की ओर से यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए अलग से किसी तरह के पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होती है।
CM Kisan Samman Yojana 5th Installment: इन किसानों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सरकार ने साफ किया है कि किसान का e-KYC (ई-केवाईसी) पूरा होना जरूरी है। साथ ही, Farmer ID (किसान पहचान पत्र) बना होना जरूरी है। इन किसानों ने अब तक e-KYC या फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उनके नाम लाभार्थी सूची से हटाए जा सकते हैं। ऐसे किसानों को 5वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
CM Kisan Samman 5th Installment: पीएम किसान सम्मान के अलावा मिलती है राशि
⦁ केंद्र सरकार की ओर से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹6,000 दिए जाते हैं। राजस्थान सरकार इस राशि के अतिरिक्त अपने राज्य के किसानों को सालाना ₹3,000 की अतिरिक्त सहायता राशि देती है।
⦁ यह राशि तीन बराबर किस्तों में ₹1,000-₹1,000 करके दी जाती है। इस तरह राजस्थान के किसानों को कुल ₹9,000 सालाना की आर्थिक मदद मिलती है।
CM Kisan Samman 5th Installment पिछली किस्त कब मिली थी?
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त जारी हुए करीब चार महीने हो गए हैं। इस बीच सीएम किसान सम्मान योजना की 5वीं किस्त का इंतजार बढ़ गया है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जिसे गणतंत्र दिवस के आसपास जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
CM Kisan Samman का स्टेटस चेक करें
किसान अपने भुगतान की स्थिति और लाभार्थी सूची में नाम की जांच आधिकारिक Rajkisan Portal पर जाकर कर सकते हैं। सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें, ताकि किस्त मिलने में कोई दिक्कत न हो।












Click it and Unblock the Notifications