PM Kisan: कहीं अटक न जाए आपकी 24वीं किस्त के 2000, पैसा आने से पहले निपटाना जरूरी है ये 6 काम
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 24वीं किस्त का इंतजार करोड़ों किसान कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। अब किसानों की नजर अगली 2,000 रुपये की किस्त पर टिकी हुई है।
कई किसानों को ये चिंता भी है कि उनके खाते में अगली किस्त के 2000 रुपये आएंगे या नहीं। अगर आपने अब तक कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। अगर आपके मन में भी 24वीं किस्त को लेकर कोई सवाल है तो फिक्र ना करें। हम आपको ऐसी 6 चीजें बताने जा रहे हैं जो 24वीं किस्त से पहले आपको जरूर चेक कर लेना चाहिए ताकि किस्त बिना किसी परेशानी के आपके खाते में पहुंच सके।

अगर आपकी 23वीं किस्त अटक गई है या आप पीएम किसान के लाभार्थी है तो भी इन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। इसमें सबसे पहले है e-KYC, उसके बाद आधार और बैंक अकाउंट लिंक, लैंड वेरिफिकेशन, डाक्यूमेंट में नाम-एड्रेस इत्यादि की जानकारी कि स्पेलिंग, बेनिफिशियरी स्टेटस और पात्रता की जानकारी की चेक करनी जरूरी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं-
ये भी पढ़ें: PM Kisan: 24वीं किस्त के लिए कौन है पात्र और किसका कटेगा पत्ता? बस 1 मिनट में दूर करें सारा कन्फ्यूजन
e-KYC जरूर पूरा करें
पीएम किसान योजना (PM Kisan) के सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करना अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो अगली किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है। आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से भी e-KYC पूरा कर सकते हैं। अगर आपको मोबाइल से केवाईसी में दिक्कत आ रही है तो नजदीकी CSC सेंटर में जाकर भी प्रोसेस कंप्लीट करा सकते हैं।
आधार को बैंक खाते से लिंक रखें
आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। योजना के पैसे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाती है। अगर आधार लिंक नहीं है या बैंक अकाउंट सक्रिय नहीं है, तो किस्त अटक सकती है।
भूमि सत्यापन पूरा कराएं (Land Verification)
कई राज्यों में किसानों के जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। यदि आपकी भूमि का सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है या रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है, तो भी आपकी 24वीं किस्त रुक सकती है।
आधार और पीएम किसान की जानकारी एक जैसी रखें
अगर आधार कार्ड और पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारी में अंतर है, तो पेमेंट में परेशानी आ सकती है। ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द रिकॉर्ड अपडेट करा लें ताकि किस्त में परेशानी ना हो।
बेनिफिशियरी स्टेटस जांचते रहें
समय-समय पर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) जरूर चेक करें। इससे पता चल जाएगा कि आपका आवेदन सक्रिय है या किसी कारण से पेमेंट रुका हुआ है। अगर कोई गलती दिखाई दे रही है, तो उसे तुरंत ठीक कराएं।
पात्रता की जांच कर लें (Eligibility Check)
यह चेक करें कि आप योजना की सभी शर्तों को पूरा करते हैं। अगर एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य लाभ ले रहे हैं, जमीन से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी है या पात्रता से संबंधित कोई समस्या है, तो किस्त रोकी जा सकती है।
इन सभी जरूरी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त बिना किसी परेशानी के आपके बैंक खाते में आने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, 24वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर में 24वीं किस्त के पैसे जारी किए जा सकते हैं। 23वीं किस्त जून में जारी की गई थी।
ये भी पढ़ें: आपके खाते में लाडली बहना योजना के 1500 रुपये आए या नहीं? घर बैठे मिनटों में चेक करें स्टेटस


Click it and Unblock the Notifications
