आपके खाते में लाडली बहना योजना के 1500 रुपये आए या नहीं? घर बैठे मिनटों में चेक करें स्टेटस
Ladli Behna Yojana 38th Installment: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए 12 जुलाई का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना का लाभ 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिला है। सभी पात्र महिलाओं के अकाउंट में 1500 रुपये भेजे गए। मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत 38वीं किस्त में कुल 1,835 करोड़ की राशि जारी की है।
अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और ये जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। बैलेंस चेक करने के लिए आपको बैंक के चक्कर काटने या लंबी लाइनों में लगने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं क्या है पूरा प्रोसेस।

कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस
लाडली बहना योजना का स्टेटस चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले लाडली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर एप्लीकेशन और पेमेंट स्टेट्स के ऑप्शन पर क्लिक करें
- फिर लाडली बहना एप्लीकेशन ID डालें
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें
- ओटीपी सेंड पर क्लिक करें
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके सब्मिट करें
- सब्मिट करते ही आपके सामने पेमेंट की पूरी डिटेल्स आ जाएगी
इस तरह आपको पता चल जाएगा कि आपके अकाउंट में योजना के 1500 रुपये ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।
नेट बैंकिंग और बैंक पासबुक के जरिए भी लगा सकते हैं पता
योजना के पैसे आए हैं या नहीं ये आप नेट बैंकिंग, UPI ऐप या पासबुक के जरिए भी पता लग सकते हैं. अगर आपको पहले से आपके खाते में कितने रुपये थे ये पता है तो आप सीधा बैलेंस चेक कर के भी देख सकते हैं कि 1500 रुपये आए या नहीं। इसके अलावा आप अपने बैंक का ऑनलाइन पासबुक ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर के, रजिस्टर्ड नंबर से लॉग इन कर के स्टेटस देख सकते हैं। इसके अलावा बैंक से लिंक मोबाइल नंबर के SMS और रजिस्टर्ड ईमेल पर भी पैसे आने की सुचना बैंक के द्वारा भेजी जाती है। वहां से भी आप चेक कर सकते हैं कि सरकार ने आपके खाते में पैसे भेजे हैं या नहीं।
पैसा ना आया हो तो क्या करें?
इन सभी प्रोसेस की मदद से अगर आपको ये कंफर्म हो जाए की पैसा नहीं आया है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सबसे पहले आप ये चेक करें की आपका बैंक अकाउंट आधार ये लिंक है और DBT इनेबल है। फिर ये चेक करें की आपकी आईडी और आधार कार्ड का ई-केवाईसी कम्पलीट हो। अगर इनमें से कुछ भी अधूरा हुआ तो पैसे रुक सकते हैं। अगर इसमें से कोई सा भी प्रोसेस बाकी है तो आप अपने नजदीकी कियोस्क सेंटर या ऑनलाइन जाकर ठीक करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications