PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त से पहले ऐसे करवाएं KYC, वरना अटक जाएगा पीएम किसान का पैसा
PM Kisan Samman Nidhi e-KYC: किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक लोकप्रिय योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana), जो किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम करती है। इस योजना के तहत सरकार हर साल पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करती है, जिससे उन्हें खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।
अब तक सरकार ने 20 किस्तें जारी कर दी हैं और लाखों किसानों को लाभ पहुंचाया है। लेकिन अब 21वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों को एक जरूरी काम करना है। अगर आपने ये काम नहीं किया तो आपके खाते में आने वाले दो हजार रुपये अटक सकते हैं। तो आइए जानते हैं वह जरूरी प्रक्रिया जिसके बिना आपकी किस्त नहीं आएगी।

हर किस्त में मिलते हैं 2-2 हजार रुपये
इस योजना के तहत अब तक 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। हर बार किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाते हैं। अब सरकार बुधवार, 19 नवंबर को 21वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि इस बार आपकी किस्त बिना अटके मिले, तो आपको एक जरूरी काम तय समय पर करवाना होगा। सरकार द्वारा भेजे गए 2000 रुपये आपके खाते में सीधे आएं इसलिए लिए KYC अपडेट होने बहुत जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे है KYC करने का आसान तरीका...
ई-केवाईसी कराना है जरूरी
पीएम किसान योजना का लाभ उठाने वाले सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, अपनी ई-केवाईसी करवा लें ताकि भुगतान में कोई दिक्कत न आए।
दो तरीके से कर सकते हैं ई-केवाईसी
किसान दो माध्यमों से अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं -
- सीएससी सेंटर पर जाकर - अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आप बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
- ऑनलाइन खुद से - अगर आप चाहें तो घर बैठे भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in या इसकी मोबाइल ऐप पर जाना होगा।
ऐसे करें ऑनलाइन ई-केवाईसी
- पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी का विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
- फिर आपके मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को दर्ज करें।
- प्रक्रिया पूरी होते ही आपकी ई-केवाईसी सफल मानी जाएगी।
किस्त रुकने से बचने के लिए करें समय पर काम
अगर आपने अभी तक यह काम नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी करें। ऐसा न करने पर आपकी 21वीं किस्त अटक सकती है और पैसा खाते में नहीं आएगा। इसलिए देर न करें और आज ही यह प्रक्रिया पूरी कर लें।
ये भी पढ़ें: Cyclone Montha लेगा और विकराल रूप, अगले 72 घंटे में भारी बारिश-ठंड बढ़ने का अलर्ट, PM ने दिया मदद का आश्वासन












Click it and Unblock the Notifications