पीएम किसान सम्मान निधि की राशि देश में सबसे ज्यादा कहां दी गई, यूपी, बिहार व राजस्थान में कौन नंबर वन?

PM-KISAN Scheme 2005: भारत की करोड़ों महिला किसान अब सिर्फ खेतों में मेहनत करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सरकारी सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर हो रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत हर साल मिलने वाले 6,000 रुपये ने महिला किसानों को न सिर्फ आर्थिक सहारा दिया है, बल्कि खेती के फैसलों में उनकी भागीदारी भी बढ़ा दी है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि महिला किसानों को मिलने वाली इस सहायता में कुछ राज्य बाकी सब से बहुत आगे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार शीर्ष पर हैं। ये आंकड़े 19वीं किस्त (अप्रैल-जुलाई 2025) तक के हैं। हाल ही में 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से 20वीं किस्त जारी की, लेकिन उसके अपडेट आंकड़े अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

PM-KISAN scheme 2025

यूपी सबसे आगे, राजस्थान-बिहार भी पीछे नहीं

दैनिक भास्कर अखबार में लोकसभा की रिपोर्ट के हवाले से छपी खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में 46.34 लाख महिला किसानों को अब तक 1,199.72 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए। राजस्थान में 24.18 लाख महिला किसानों को 597.28 करोड़ रुपये भेजे गए। वहीं, बिहार में 23.45 लाख महिला किसानों के खातों में 493.48 करोड़ रुपये पहुंचे। इन तीनों राज्यों में बड़ी संख्या में महिला किसानों का पंजीकरण और डीबीटी सिस्टम की मजबूती ने उन्हें योजना के लाभार्थियों की शीर्ष सूची में ला दिया है।

अन्य बड़े लाभार्थी राज्य

राज्य महिला लाभार्थी ट्रांसफर राशि (करोड़ रुपये)
महाराष्ट्र-18.45 लाख व 409.09 करोड़ रुपए
मध्य प्रदेश - 17.65 लाख व 384.11 करोड़ रुपए
गुजरात - 14.59 लाख व 343.77 करोड़ रुपए
आंध्र प्रदेश - 14.31 लाख व 307.24 करोड़ रुपए
केरल - 12.78 लाख व 290.32 करोड़ रुपए

जहां लाभ बहुत कम पहुंचा

दिल्ली - 1,921 महिला किसानों को 0.45 करोड़ रुपये
गोवा - 888 को 0.19 करोड़ रुपये
पुडुचेरी - 2,963 को 0.62 करोड़ रुपये
दादरा-नगर हवेली व दमन-दीव - 2,731 को 0.60 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का शुभारंभ किया था। योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। तीनों किस्तों को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। अब तक पीएम-किसान योजना की 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। अब किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+