PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार, किस महीने जारी होंगे पीएम किसान के 2000 रुपये?
PM Kisan Samman Nidhi Scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) भारत के किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक सहारा योजना है। पिछले कुछ सालों में इस योजना के माध्यम से करोड़ों किसानों के खाते में सीधे नकदी भेजी गई है, जिससे उनकी फसलों और जीवनयापन में मदद मिली है। हाल ही में 19 नवंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वीं किस्त के तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। लेकिन अब किसानों की निगाहें अगले चरण यानी 22वीं किस्त पर टिक गई हैं।
हर साल इस योजना के तहत किसानों को कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जिन्हें तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। साल 2025 की तीनों किस्तें पहले ही जारी हो चुकी हैं-फरवरी में पहली, अगस्त में दूसरी और नवंबर में तीसरी। अब सवाल यह है कि साल 2026 की पहली किस्त यानी 22वीं किस्त किसानों के खाते में कब आएगी और कौन-कौन से किसान इससे लाभ ले पाएंगे?

22वीं किस्त कब आएगी?
साल 2025 की तीनों किस्तें पहले ही जारी हो चुकी हैं। फरवरी में पहली, अगस्त में दूसरी और नवंबर में तीसरी किस्त किसानों के खाते में गई। अब 22वीं किस्त साल 2026 की पहली किस्त होगी। अनुमान है कि यह राशि जनवरी से मार्च 2026 के बीच बैंक खातों में जमा हो सकती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 22nd Installment: किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार, ये काम नहीं किया पूरा तो रूक जाएंगे पैसे
विशेषज्ञों की मानें तो 22वीं किस्त संभवतः फरवरी 2026 में जारी हो सकती है, क्योंकि 2025 की पहली किस्त भी इसी महीने जारी की गई थी। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कितने किसानों को मिला लाभ?
19 नवंबर को हुई 21वीं किस्त के तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में राशि भेजी गई। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में किसानों के हितों पर केंद्रित कार्यक्रम में इसे जारी किया।
कई किसानों का कहना है कि उनकी 21वीं किस्त अभी तक खाते में नहीं आई। इसके पीछे कारण हो सकते हैं-
- बैंक अकाउंट आधार से लिंक न होना
- आवेदन में गलत जानकारी देना
- e-KYC पूरी न करना
कैसे चेक करें अपना नाम और किस्त की स्थिति
अगर आपकी किस्त नहीं आई है तो सबसे पहले अपने नाम और स्थिति की जांच करनी चाहिए।
- PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Know Your Status' पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालें और OTP भरें।
- लाभार्थी सूची देखने के लिए 'Beneficiary List' पर जाएं और राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें।
- इस तरह आप देख सकते हैं कि आपका नाम सूची में है या नहीं।
e-KYC प्रक्रिया
अगर e-KYC पूरी नहीं है, तो आप इसे ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं:
- वेबसाइट पर 'Farmers Corner' में जाएं और 'eKYC' पर क्लिक करें।
- आधार नंबर दर्ज करें और 'Search' पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर आए OTP को डालें और 'Submit' करें।
अगर आपका मोबाइल आधार से लिंक नहीं है, तो आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए e-KYC पूरी करनी होगी।
ये भी पढ़ें: PM Kisan में मिलते हैं 6000, पर इस योजना में सरकार हर साल देती है 36 हजार रुपये, कैसे करना है अप्लाई?












Click it and Unblock the Notifications